Metro Rail Corporation In Bhopal: भोपालवासियों को जल्द ही मेट्रो की सुविधा मिलने जा रही है। सुभाष नगर से एम्स तक मेट्रो रेल का संचालन शुरू होगा। हबीबगंज रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने स्टील ब्रिज पर ट्रैक बिछना शुरू हो गया है। अगले महीने सिग्नल और बाकी काम पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद सुभाष नगर से एम्स तक मेट्रो के फेरे चलने लगेंगे।
मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, स्टील ब्रिज को बनाने में 8 महीने का समय लगा। इस बीच ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। अभी मेट्रो का संचालन सुभाष नगर से रानी कमलापति तक रोजाना चल रहा है। स्टील ब्रिज पर ट्रैक बिछने के बाद यह संचालन सुभाष नगर से एम्स तक होने लगेगा।
डीआरएम से अलकापुरी रोड खुलेगी
डीआरएम तिराहे का रास्ता खुलने से होशंगाबाद रोड से आईएसबीटी और एम्स आने-जाने वाले ट्रैफिक में काफी राहत मिलेगी। डीआरएम तिराहे से अलकापुरी जाने वाला रास्ता अभी नहीं खोला गया है। यह रास्ता भी एक-दो दिन में खुल जाएगा।
ISBT से होशंगाबाद का ट्रैफिक
होशंगाबाद रोड से आईएसबीटी आने जाने वाला ट्रैफिक शुरू होने के बाद करीब 3 लाख लोगों को राहत मिली है। यह रास्ता 8 महीने बाद खुला है। अब साकेत नगर और शक्तिनगर के अंदरुनी रास्ते से भी गाड़ियां नहीं गुजरेंगी।
गुरुवार को पूरी तरह से रास्ता खुलने से दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है। रास्ता बंद होने से कारोबार काफी प्रभावित हो रहा था। एमपी नगर से आईएसबीटी, सांची प्लांट और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से होते हुए लोग वीर सावरकर सेतु के नीचे से एम्स जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- MP में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, इस प्रोजेक्ट के लिए CM मोहन यादव ने जताया केंद्र का आभार
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines