---विज्ञापन---

MP में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, इस प्रोजेक्ट के लिए CM मोहन यादव ने जताया केंद्र का आभार

MP CM Mohan Yadav Expressed Gratitude: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में अपग्रेड करने 3589.4 करोड़ की मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है।

---विज्ञापन---

MP CM Mohan Yadav Expressed Gratitude: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार में राज्य का सम्पूर्ण विकास हो रहा है। इसमें प्रदेश का सड़क विकास भी शामिल है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मध्य प्रदेश को विकास पथ की अमूल सौंगात के रूप में भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में अपग्रेड करने 3589.4 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा मंडला-नैनपुर मार्ग के लिए 592 करोड़ को भी मंजूरी दी गई है। इससे प्रदेश के सड़क विकास को नई रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा इससे क्षेत्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी में सुधार आएगा।

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य को मिली इस सौगात के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी बढ़ रही है, जिसके जरिए राज्य सरकार विकास का नया अध्याय लिख रही है। भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के 4-लेन में अपग्रेडेशन से इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। साथ ही यातायात सुगमता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटना में भी कमी आएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मध्य प्रदेश में सभी प्रकार के विकास की संभावनाओं के द्वार खुले हैं’, मुंबई में इंडिया केम 2024 में बोले CM मोहन यादव

उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक की कनेक्टिविटी

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र के तहत बुंदेलखंड विकास पथ की घोषणा की थी। ऐलान के तहत ये 4-लेन रोड प्रोजेक्ट राज्य की राजधानी भोपाल को बुंदेलखंड के सागर और छतरपुर जिलों से जोड़ने का काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भोपाल से सागर होते हुए छतरपुर और उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। इससे रीजनल बिजनेस और ट्रांसपोर्ट सुविधा में वृद्धि होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की तरफ से इस रोड को 4-लेन में विस्तारित करने के प्रोसेस पहले से जारी था।

First published on: Oct 18, 2024 03:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola