Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए भोपाल में बनी 3700KG खिचड़ी, श्रद्धालुओं में बांटी जाएगी

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। क्योंकि भोपाल में 2 टन वजनी लोहे की हांडी में 3700 किलो ग्राम खिचड़ी बनाई गई है। यह खिचड़ी बनने में करीब 6 घंटे लगे। खिचड़ी बनने के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों की निगरानी में खिचड़ी की तुलाई […]

Author
Edited By : Arpit Pandey Updated: Apr 27, 2023 19:03
Bhopal 3700 KG Khichdi
Bhopal 3700 KG Khichdi

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। क्योंकि भोपाल में 2 टन वजनी लोहे की हांडी में 3700 किलो ग्राम खिचड़ी बनाई गई है। यह खिचड़ी बनने में करीब 6 घंटे लगे। खिचड़ी बनने के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों की निगरानी में खिचड़ी की तुलाई शुरू हो गई है।

इस तरह बनाई गई खिचड़ी

इस खिचड़ी को बनाने के लिए 60 किलो दाल का उपयोग किया गया है। जबकि इसमें 3 क्विंटल 80 किलो सब्जी का उपयोग किया गया है, इसके अलावा जबकि 350 किलो चावल भी उपयोग किया गया है। इतनी बड़ी मात्रा में बनी खिचड़ी करीब 6 घंटे में तैयार हुई जिसे कई लोगों ने मिलकर बनाया। खास बात यह है कि इतनी खिचड़ी बनाने में करीब 5 लाख रुपए का खर्च आया है। बनने के बाद इस खिचड़ी की तुलाई हुई है, जिसके बाद इसे
हजारों श्रद्धालुओं में बांटा गया।

---विज्ञापन---

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में तैयारी

खास बात यह है कि इस खिचड़ी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने के उद्देश्य से बनाया गया है। ऐसे में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कि ऑफिसर ने भी कैमरा इनस्टॉल कर के निगरानी की गई है। वहीं खिचड़ी तुलाई के बाद श्रद्धालुओं में खिचड़ी का वितरण भी शुरू हो गया है।

खिचड़ी बनने के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और खिचड़ी में उपयोग हुई सभी चीजों का पूरा ध्यान रखा गया। अफसरों के सामने खिचड़ी का वजन और उसकी गुणवत्ता प्रमाणित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरित करने का काम किया गया। पहली बार में साई बाबा मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाया। इसके बाद लगातार भक्तों में इसका वितरण किया गया।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 27, 2023 07:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.