Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

Balaghat News: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइकों के साथ 14 आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट:  मध्यप्रदेश के बालाघाट की मलाजखंड थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 21 मोटर साइकिल बरामद की हैं। इस मामले में कुल 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस वारदात में 3 मुख्य आरोपी और शेष खरीदी करने एवं कबाड़ में काटकर […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Nov 14, 2022 01:23

बालाघाट:  मध्यप्रदेश के बालाघाट की मलाजखंड थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 21 मोटर साइकिल बरामद की हैं।

इस मामले में कुल 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस वारदात में 3 मुख्य आरोपी और शेष खरीदी करने एवं कबाड़ में काटकर खपाने वाले शामिल हैं।

---विज्ञापन---

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने इस संबंध में पत्रकारवार्ता में बताया कि मलाजखंड थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी होने की घटना सामने आई थी। इसको लेकर टीम गठित की गई, जिसमें पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

बताया गया है कि आरोपियों ने बालाघाट जिले के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के निकटवर्ती जिलों से मोटर साइकिल चोरी कर उसे बेचने का कार्य कर रहे थे। इस मामले में मुख्य 3 आरोपी संकेत वासुदेव, शंभू गोयल और जितेंद्र बघेल हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2022 07:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.