Aviation Minister Gave A big Gift To Madhya Pradesh: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने बीते दिन इंदौर एयरपोर्ट पर एटीसी सेंटर और गारबेज प्लांट का उद्घाटन किया। नायडू सेंटर की सातवीं मंजिल पर पहुंचे और तकनीक को समझा। वे सीट पर बैठे और हेडफोन लगाकर बात भी की।
नया टर्मिनल बनेगा
एयरपोर्ट से हर साल 40 लाख यात्री यात्रा कर रहे हैं। सिविल एविएशन में बढ़ोतरी हो गई है। 40 लाख की संख्या को 4 महीने में 55 लाख करेंगे। 2028 तक नया टर्मिनल बनाकर इंदौर को सौपेंगे। इतना ही नहीं इंदौर की कनेक्टिविटी को अमरीका तक बढ़ाएंगे। अन्य देशों से भी कनेक्ट करेंगे।
इंदौर की ग्रोथ स्टोरी में सिविल एविएशन का भी एक पन्ना हो, इसका प्रयास करेंगे। यह कहना केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु का है। वह इंदौर एयरपोर्ट पर एटीसी सेंटर और गारबेज प्लांट का उद्घाटन करने रविवार को पहुंचे थे। 55 करोड़ से बने सेंटर को उन्होंने देखा।
एयरपोर्ट का कैसे होगा विस्तार
मंत्री नायडू ने कहा कि वर्तमान में रनवे 2800 मीटर का है। बड़े एयरक्राफ्ट की लैंडिंग के लिए रनवे को 3400 मीटर करना होगा। इसके लिए जमीन की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव से हुई थी। उन्होंने एयरपोर्ट के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा मदद करने का वादा किया है। हमने राज्य सरकार को जमीन के लिए लेटर लिखा है।
इंदौर को देखने की इच्छा पूरी
मंत्री नायडू ने इंदौर की स्वच्छता की तारीफ कर कहा कि सालों से इंदौर को देखने की इच्छा पूरी हुई। स्वच्छता में इंदौर ने जैसे काम किया है वैसे ही एयरपोर्ट पर भी काम हुआ है। क्लीनेस्ट एयरपोर्ट बन गया है। सिर्फ शहर ही नहीं इंदौर के लोगों का मन भी स्वच्छ है।
55 करोड़ की लागत से बना टॉवर
55 करोड़ की लागत से बना एटीसी टॉवर और तकनीकी ब्लॉक में नया फायर स्टेशन भी है। सात मंजिला एटीसी टॉवर पुराने टॉवर के मुकाबले डबल है। एटीसी टॉवर बनने से फ्लाइट का ऑपरेशन बेहतर तरीके से हो सकेगा। 700 किलो कचरे के निपटान के लिए गारबेज प्लांट बनाया है। एयरपोर्ट पर एयरलाइन्स, शॉप और गार्डन से निकलने वाले गीले के साथ-साथ सूखे कचरे का समाधान हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में मिलेट्स प्रोडक्शन को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
22 mins agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 hr agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
15 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
19 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
19 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
20 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines