Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

MP: महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूदकर दी जान, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बिचौली पिपलिया गांव में एक महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल में होता था घरेलू विवाद बता दें […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Sep 1, 2022 18:07
Raisen
Raisen

रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बिचौली पिपलिया गांव में एक महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

ससुराल में होता था घरेलू विवाद

बता दें कि बिचौली पिपलिया गांव में रहने वाली 24 वर्षीय नव विवाहित बत्ती बाई लोधी की एक तीन साल की बेटी दीपाली और एक 8 माह की बेटी अनामिका थी। मायके पक्ष वालों का आरोप है कि उसका ससुराल वालों से अकसर घरेलू विवाद होता रहता था। उन्होंने मेरी बेटी को मारकर कुएं में फेंक दिया है।

---विज्ञापन---

पति ने पूछताछ में पुलिस को दिया ये जवाब

मृतका के पति रामकृष्ण लोधी ने बताया हम लोग खेत गए थे। जब शाम 6:00 बजे घर आए तब घर पर मेरी पत्नी और बच्चे नहीं मिले। इसके बाद उनकी खोज की गई। और उनको ढूंढते-ढूंढते करीब रात के 10:00 बज गए इस दौरान पत्नी समेत दोनों बेटियां कुएं में मृत हालत में मिलीं, जिसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर थाना प्रभारी विमलेश राय के साथ पुलिस बल एवं नायब तहसीलदार अत्ताउल्लाह खान मौके पर पहुंचे मौका मौका पंचनामा बनाकर पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानगंज अस्पताल लेकर आई, जहां पर गुरुवार को तीनों शव का पोस्‍टमार्टम के बाद अंतिम संस्‍कार किया गया. पुलिस मामले की आंगी जांच में जुटी है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 01, 2022 06:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.