Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

MP Breaking: मुरैना में बाढ़ की आशंका, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट!

मुरैना: मध्यप्रदेश के चंबल संभाग में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जिसे लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। चंबल नदी में फिर से बाढ़ के आसार जताए जा रहे हैं, क्योंकि राजस्थान के कोटा बैराज डैम से 3 लाख क्यूसेक पानी चंबल नदी में छोड़ना शुरू कर दिया […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Aug 22, 2022 12:57
मुरैना में बाढ़
मुरैना में बाढ़

मुरैना: मध्यप्रदेश के चंबल संभाग में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जिसे लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। चंबल नदी में फिर से बाढ़ के आसार जताए जा रहे हैं, क्योंकि राजस्थान के कोटा बैराज डैम से 3 लाख क्यूसेक पानी चंबल नदी में छोड़ना शुरू कर दिया है।

राजस्थान के कोटा बैराज के 15 गेट को पूरी क्षमता के साथ खोलकर यह पानी चंबल नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे श्योपुर, मुरैना से लेकर भिंड जिले में चंबल नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी।

---विज्ञापन---
प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

मुरैना में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। 200 से ज्यादा गांव में बाढ़ का खतरा है। पुलिस थानों से लेकर एसडीएम, पटवारी और ग्राम पंचायतों के अमले को निगरानी के लिए मुस्तैद किया जा रहा है, 24 से 30 घंटे में यह पानी मुरैना तक पहुंचेगा ।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2022 12:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.