दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के एक किसान को शिकायत करना भारी पड़ गया। सीएम हेल्पलाइन में लोक निर्माण विभाग की बार-बार शिकायत के कारण कलेक्टर ने किसान को धारा 151 के तहत जेल भेज दिया है।
शिकायत करने का आदी है किसान
जानकारी के अनुसार मामला ग्राम गुढ़ा का है जहां एक ग्रामीण किसान राजेंद्र यादव कलेक्ट्रेट में शिकायत लेकर पहुंचा था। जिला प्रशासन के मुताबिक राजेंद्र यादव शिकायतें करने का आदी है। उसने सीएम हेल्पलाइन में एक ही मोबाइल नंबर से 70 से अधिक शिकायत करने वाला जन सुनवाई में भी आया था। कलेक्टर संजय कुमार ने राजेंद्र यादव को धारा 151 में जेल भेज दिया।
फर्जी शिकायतों का आरोप
शासन की मंशा के अनुरूप समस्याओं के निराकरण के लिए प्रति मंगलवार को होने वाली जन सुनवाई कार्यक्रम में बुधवार को एक ऐसा व्यक्ति भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था। उसने एक ही मोबाइल नम्बर से सीएम हेल्प लाइन में विभिन्न विभागों से संबंधित 71 शिकायतें थी। कलेक्टर संजय कुमार ने जन सुनवाई में उस व्यक्ति द्वारा की गई शिकायतों को फर्जी बताया है।
उन्होंने कहा कि फर्जी शिकायत करने वाले को तत्काल जेल भेजने की कार्रवाई की। दतिया जनपद पंचायत के ग्राम गुढ़ा निवासी राजेन्द्र उर्फ बच्चू यादव पिता दयाराम सीएम हेल्प लाइन के तहत एक ही मोबाइल नम्बर से विभिन्न विभागों के विरुद्ध शिकायत कर अधिकारियों को भयभीत करने के उद्देश्य से की है।
राजेन्द्र उर्फ बच्चू यादव ने शिकायतों पर कार्यवाही न होने के संबंध में जन सुनवाई में बुधवार को जिला कलेक्टर संजय कुमार से कहा कि मेरे द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कई शिकायतें की गई हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कलेक्टर को शिकायतकर्ता की बात पर शंका होने पर उन्होंने उसके द्वारा किए गए नंबर से शिकायतों का जब डिटेल निकलवाया। यह बात सामने आई कि राजेन्द्र उर्फ बच्ची यादव फर्जी तरीके से एक ही मोबाइल नम्बर से विभिन्न विभागों में शिकायत कर अधिकारियों को भयभीत कर रहा था। कलेक्टर ने उसके इस कृत्य को देखते हुए उसे जेल भेजने की कार्रवाई।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
6 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
10 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
10 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
10 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines