Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

MP: अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। वाहन चालकों को जागरूक करने, यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन पहले की तरह ही इस वर्ष के सड़क सुरक्षा सप्ताह का भी वाहन चालकों पर कोई […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Aug 27, 2022 14:07
दर्दनाक मौत
दर्दनाक मौत

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। वाहन चालकों को जागरूक करने, यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन पहले की तरह ही इस वर्ष के सड़क सुरक्षा सप्ताह का भी वाहन चालकों पर कोई असर नहीं हुआ। न वाहन चालक जागरूक हुए और न ही लापरवाही में कोई कमी आई। यही कारण है कि जिले के शहरी व आऊटर क्षेत्र में रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान भी जा रही है।

अभी पढ़ें पंजाब: पटियाला के बडूंगर गांव समेत ज़िला फ़तेहगढ़ साहिब का गांव मंडोफल भी अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित

---विज्ञापन---

ऐसा ही एक मामला बीती रात्रि अनूपपुर जिले के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 43 पर सामने आया, जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 3 युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई। यदि यातायात के नियमों का पालन कर बाईक सवार यदि हेलमेट का उपयोग किये होते तो शायद उनकी मौत नहीं हुई होती।

हादसे में घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

देवगंवा की ओर मोटरसाइकिल क्रमांक MP- 65-MA-7893 हीरो एच एफ डीलक्स में सवार तीन दोस्त मंगल केवट, सनी केवट व जवाहर केवट जैसे ही भालूमाड़ा थानांतर्गत गोडारु नदी के पास जैसे ही पहुंचे तभी एक अज्ञात वाहन ने उक्त बाईक सवारों को जोरदार ठोकर मारी जिससे मोटरसाइकिल में सवार तीनों युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जुलाई महीने तक 9.89 लाख लाभार्थियों को 717 करोड़ रुपए पेंशन का वितरण: डॉ बलजीत कौर

तीनों मृतक आपस में थे गहरे दोस्त

तीनों मृतक आपस में गहरे दोस्त थे और अपने गांव से देवगंवा अपने एक मित्र के यहां गए थे , वहां से वापस लौट रहे थे ,तभी सड़क हादसे का शिकार हो गए , इस सड़क हादसे का शिकार हुए तीनो युवक भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पौड़ी के रहने वाले थे,यदि यातायात के नियमो का पालन कर बाईक सवार यदि हेलमेट का उपयोग किये होते तो शायद उनकी मौत नही हुई होती

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 27, 2022 11:06 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.