Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

‘गलती से हो गया…’ लखनऊ में बेटे ने पिता के टुकड़े-टुकड़े कर दिया ऐसा जवाब, सुनकर रह जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद शव के टुकड़े कर उन्हें ड्रम और अन्य जगहों पर छिपा दिया. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 25, 2026 20:12
Lucknow Murder Case
Credit: ANI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेटे ने अपने पिता को पहले गोली मारी और फिर उनके टुकड़े-टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपा दिया. आरोपी अक्षत ने गिरफ्तारी के बाद अपने पिता को मारने की ऐसी वजह बताई, जिसे सुनकर सब दंग रह गए. उसने पुलिस के सामने अपने गुनाहों की सफाई देते हुए कहा कि गलती से हो गया. इस बयान ने सभी को झकझोर कर रख दिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी का व्यवहार पूरी तरह असंवेदनशील रहा है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ मर्डर केस: अक्षत ने उगला पिता की हत्या का सच, पुलिस ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के रहने वाले 21 साल के अक्षत के पिता उसपर लगातार NEET का एग्जाम पास करने का दबाव डाल रहे थे. गुस्से में एक दिन अक्षत ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल उठाई और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने शव को घर की तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर तक घसीटा और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए. उसने शरीर के कुछ हिस्सों को कार में ले जाकर सदरौना में फेंक दिया, जबकि धड़ को घर में एक प्लास्टिक के नीले ड्रम के अंदर छिपा दिया. पुलिस को अब तक उनका शव बरामद नहीं हुआ है. हादसे के वक्त अक्षत की बहन भी घर में मौजूद थी, लेकिन आरोपी ने उसे डरा धमकाकर चुप कर दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अक्षत ने 20 फरवरी को अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई ताकि उसको किसी पर शक ना हो. लेकिन जब पुलिस को घर से बदबू आने की खबर मिली तो सोमवार शाम को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके घर पर छापा मारा और पिता के शव के टुकड़ों से भरा ड्रम बरामद किया. पुलिस जब अक्षत को घटनास्थल उसके घर ले गई तो उसने सबकुछ बयां कर दिया. उसने शव को नीले ड्रम में डालकर एसिड से जलाने की तैयारी कर रखी था. पूछताछ में बताया कि हत्या से पहले उसने ब्लिंकिट से चाकू मंगाया था और नीले ड्रम के साथ आरी खुद बाजार से खरीद कर लाया था. फोरेंसिक टीमें घर और गाड़ी में मिले खून के धब्बों की जांच कर रही हैं. लापता शरीर के अंगों का पता लगाने और घटनाक्रम को फिर से जोड़ने के लिए सदराउना में तलाशी अभियान जारी है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

First published on: Feb 25, 2026 08:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.