प्रदर्शनकारी छात्रों और हेमंत सोरेन सरकार के बीच वार्ता के बाद JPSC के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद और अनिमा हांसदा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य से 10 अगस्त को पूछताछ होगी.
झारखंड में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC-CGL में धांधली के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जो आज ‘महासंग्राम’ में बदल सकता है. क्योंकि हेमंत सोरेन के साथ तीसरे दौर की वार्ता भी फेल हो गई है, जिसके बाद छात्रों ने विधानसभा के घेराव का ऐलान किया. आज सुबह 9 बजे प्रदर्शनकारी छात्र रांची के मोरहाबादी मैदान से विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे. 5000 से ज्यादा स्टूडेंट्स जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे हैं, जो आज विधानसभा तक मार्च करके अपनी मांगें मंगवाने के लिए संघर्ष करेंगे.
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस की तैयारी
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों से विधानसभा का घेराव न करने की अपील कर रही है, लेकिन छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, इसलिए सरकार ने पुलिस विभाग को प्रदर्शनकारियों के विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए पुलिस प्रशासन ने जयपाल सिंह मुंडा से मोरहाबादी मैदान से विधानसभा तक जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं. स्टेडियम से विधानसभा तक BNS की धारा 163 लागू कर दी है. थ्री लेयर सिक्योरिटी है और स्टेडियम से विधानसभा तक मार्च के पूरे रास्ते की CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है.
रांची में आज प्रदर्शनकारी छात्रों के विधानसभा मार्च से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
रांची प्रशासन और पुलिस विभाग ने विधानसभा का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों छात्रों को चेतावनी दी है कि वे उत्पात मचाने का प्रयास न करेंगे और किसी भी गैर-कानूनी या उग्र प्रदर्शन में शामिल न हो, अन्यथा छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हंगामा करते हुए पाए जाने पर भविष्य में मिलने वाली सरकारी नौकरियों, निजी कंपनियों के अवसरों और ठेकों पर असर पड़ेगा.
JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच कराने की मांग पर सहमति नहीं बन पाई है. उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्र प्रतिनिधियों से कहा कि CGL परीक्षा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर कराई गई थी. रिजल्ट निकल चुका है और चुने गए अभ्यर्थियों को पोस्टिंग भी मिल गई है, इसलिए एग्जाम को अब रद्द करना संभव नहीं है. लेकिन आरोपों की जांच रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कराई जाएगी.
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार और छात्रों के बीच तीसरे दौर की बैठक फेल हो गई है. लेकिन सरकार की ओर से दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री ने छात्रों की 98% मांगें मान ली हैं. सरकार ने JPSC-PT परीक्षा रद्द करनेकी मांग पर सहमति जता दी है. सरकार 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और मामले की जांच के लिए तैयार है. छात्रों की दूसरी मांगों पर भी सरकार ने सहमति जताई है.









