दिल्ली स्थित झारखंड भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत माता के वीर सपूत और (हूल) आंदोलन के मुखिया सिदो – कान्हु एवं चांद – भैरव को माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर हेमंत सोरेन ने कहा कि 1855 में स्वतंत्रता की लड़ाई के अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और हजारों वीर शहीदों के संघर्ष और समर्पण के पदचिन्हों पर चलने वाले बाबा दिशोम गुरुजी (शिबू सोरेन) अभी अस्वस्थ हैं।
हूल हमारी पहचान
उन्होंने कहा है कि मैं दिशोम गुरुजी (शिबू सोरेन) के अस्वस्थ होने के कारण ही इस बार भोगनाडीह की क्रांतिकारी, वीर भूमि पर नहीं आ पाया। लेकिन हूल दिवस हमारे लिए सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। हूल दिवस हमारे लिए संकल्प का दिन है, हूल हमारी ताकत है, हूल हमारी पहचान है।
अमर वीर शहीदों को शत-शत नमन
उन्होंने एक्स के माध्यम राज्यवासियों से कहा कि आने वाले समय में आदिवासी धर्म कोड, आदिवासी संस्कृति, भाषा, सभ्यता और पहचान के लिए हूल उलगुलान होगा। हूल दिवस पर अमर वीर शहीदों को शत-शत नमन!
शिबू सोरेन की हालत गंभीर
गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक आया है और उनकी हालत बिगड़ गई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। उन्हें पहले से ही किडनी की बीमारी है। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
कई विधायक साथ में रहे मौजूद
इस मौके पर झारखंड के सीएम के साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन,विधायक रामगढ़ ममता देवी, विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो, विधायक सारठ उदय प्रताप सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, विधायक खिजरी राजेश कच्छप और पूर्व विधाय के एन त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
6 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines