हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लड़की से छेड़छाड़ के मामले में फंसा मशहूर सिंगर, पुलिस बोली- लोगों ने लाठी से पीट-पीटकर की हत्या

David Minz beaten to Death for Harassing Girl: झारखंड के रांची में मशहूर सिंगर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मानसिक रूप से बीमार लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में बेरहमी से जान ली।

विज्ञापन

David Minz beaten to Death for Harassing Girl: झारखंड की राजधानी रांची में मशहूर आदिवासी सिंगर डेविज मिंज की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि उन्हें गांववासियों ने लाठी से पीट-पीटकर मारा गया है। घटना गुरुवार शाम को रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर तातकुंदो गांव में हुई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। गांववालों ने मिंज पर लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि पीड़िता मानसिक तौर पर बीमार थी। आरोप है कि मशहूर आदिवासी सिंगर डेविज मिंज ने उस बीमार लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। जब यह खबर फैली तो गांववासी सह न पाए और गुस्से में गायक डेविड मिंज की पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मिंज को तुरंत इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में रेफर कर दिया गया, जहां मिंज जिंदगी की जंग हार गए। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक ही परिवार से थे। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

डेविज मिंज नागपुरी भाषा में गाना गाते थे

तातकुंदो गांव के लोगों ने बताया कि डेविज मिंज नागपुरी भाषा में गाना गाते थे और सोशल मीडिया पर उनके कई गानें हिट हुए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Animal की सक्सेस के बाद बढ़े Tripti Dimri के Instagram फॉलोअर्स

ये भी पढ़ें: Bigg boss 17: सलमान की डांट सुन बाथरूम में रोए थे Munawar Faruqui

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Metro में ऋतिक रोशन और दीपिका का Looking Like Wow

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola