Bigg boss 17: सलमान की डांट सुन बाथरूम में रोए Munawar Faruqui, क्यों नाराज थे Tiger?

Weekend ka War: सलमान खान इस वीकेंड के वॉर में मुनव्वर फारुकी को डांट लगाते नजर आएंगे, जिसे सुन मुनव्वर सोच में पड़ जाते हैं, और अंदर ही अंदर रोते हैं और बाकी कंटेस्टेंट उन पर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Bigg boss Salman scolds Munawar

image credit-instagram

Weekend ka War: बिग बॉस का हर एपिसोड धमाकों से भरा होता है, अगर वीकेंड के वॉर (Weekend ka War) की बात करें तो ये मजेदार ट्विस्ट और टर्न से भरपूर होता है। इस हफ्ते वीकेंड के वॉर में चार कंटेस्टेंट में से कोई एक एलिमेनेट होगा, ऐसे में ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि कौन इस हफ्ते शो से एलिमेनेट हो सकता है। वहीं नए कंटेस्टेंट आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है और ये कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की पोल खोलेगी । इस हफ्ते के एपिसोड में देखा जाएगा सलमान खान मुनव्वर फारुकी  को डांट लगाएंगे, जिस वजह से वो दुखी हो जाते हैं और बाथरुम में रोएंगे ।

विज्ञापन

क्या मुनव्वर बदलेगा अपनी स्ट्रेटजी?

एक्स पर वीकेंड के वॉर (Weekend ka War)  की क्लिप शेयर की गई है, ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है सलमान खान मुनव्वर फारुकी की क्लास लगाएंगे। सलमान खान ने फारुकी के गेमप्ले की आलोचना की। टाइगर एक्टर  मुनव्वर फारुकी से कहते हैं, तुम्हें, गेम खेलना का सेंस नहीं, तुम डिसीजन ठीक से नहीं ले पाते हो, आगे क्लिप में देखा गया है सलमान खान मुनव्वर फारुकी का मजाक उड़ाएंगे, मुनव्वर ये सुन हंस नहीं रहे हैं, लेकिन शो के बाकी कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी पर हंस रहे हैं । साथ ही सलमान मुनव्वर फारुकी को आगे ये भी कहते हैं, तुम अपनी दुखभरी कहानी सबको बताना बंद करो, ऐसा करके तुम शो के बोरिंग कंटेंस्टेंट दिखाई दे रहे हो । ये सब सुन मुनव्वर अंदर ही अंदर परेशान हो जाते हैं और बाथरुम में जाकर रोने लगते हैं। साथ ही शो का प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया है कि क्या सलमान को मुनव्वर गेम प्लान लगता है ठंडा, क्या मुनव्वर बदलेगा अपनी स्ट्रेटजी?

विज्ञापन

https://twitter.com/GhoshNirupom/status/1735897538954432812

आयशा से प्यार करते हैं मुनव्वर!

विज्ञापन

वहीं अब शो में एक्ट्रेस आयशा खान बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री नजर आएंगी और वो मुनव्वर फारुकी को लेकर कई शॉकिंग खुलासे करती हैं, जिसे सुन खुद मुनव्वर फारुकी हैरान हो जाएंगे, ये हफ्ता मुनव्वर के लिए काफी चुनौतियों से भरा होने वाला है , वो बताती हैं, मुनव्वर फारुकी के साथ उनका इतिहास है, वो बोलती हैं कि मुनव्वर ने कुछ दिन पहले कहा था वो मुझसे प्यार करते हैं, वो कहते हैं कि वो शो में कमिटेड हैं, वो हर लड़की से बातचीत करने से पहले यही कहता है ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ