झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे गए। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। क्सलियों के खिलाफ लगातार जवानों का झारखंड में एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। इसी अभियान के तहत बोकारो में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जवानों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मारा
जवानों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मारने के अलावा ऑटोमेटिक हथियार AK-47, SLR जैसे हथियार घटनास्थल से मिला है। खबर के मुताबिक, नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद झारखंड पुलिस, JJ, CRPF ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के ठिकाने पर हमला बोला है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी अपील
इन दिनों देश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार एनकाउंटर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के संकट से देश को मुक्त करने के लिए तत्पर है। अमित शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि छिपे नक्सलियों से अपील है कि वे मोदी सरकार की आत्मसमर्पण नीति को अपनाकर हथियार डाल दें और समाज में शामिल हों। हम नक्सलवाद के असर से देश को मुक्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
गृहमंत्री ने जिक्र किया कि नक्सलवाद अब केवल देश के 4 जिलों तक सीमित रह गया है और 31 मार्च 2026 तक इस समस्या का समाधान हो जाएगा। सीएपीएफ (Central Armed Police Forces) और विशेष रूप से कोबरा बटालियन नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
ये भी पढ़ें- करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को गोलियों से भूना, झारखंड के जमशेदपुर में हुई वारदात
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
33 mins agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
10 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
13 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
17 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
18 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines