---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को गोलियों से भूना, झारखंड के जमशेदपुर में हुई वारदात

Vinay Singh Murder: झारखंड के जमशेदपुर जिले में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो एक कार्यक्रम में जा रहे थे और जैसे ही कार से उतरे हमलावरों ने गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी। करणी सेना ने विरोध में कई जगह प्रदर्शन किया।

---विज्ञापन---

झारखंड के जमशेदपुर जिले से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां रविवार शाम को करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उनका शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गोली लगी थी और बाएं हाथ में पिस्तौल थी।

मोबाइल लोकेशन से मिला शव

जमशेदपुर पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे। शिकायत के बाद उनके मोबाइल लोकेशन का पता लगाया गया और शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि ‘घटना की जांच सभी संभावित एंगल से की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है।’

---विज्ञापन---

विनय सिंह उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन में रहते थे। डिमना चौक पर उनकी टाइल्स की दुकान है। उनके परिवार ने बताया कि वे रविवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। वे आमतौर पर दोपहर 4 बजे तक खाना खाने घर लौटते थे, लेकिन उस दिन वह घर नहीं आए। जब काफी देर तक उनका पता नहीं चला और फोन भी बंद आया तो परिजन रात 8 बजे उलीडीह थाना पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की और शाम 8 बजे उनका शव बरामद किया।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार

जानकारी के मुताबिक, यह हमला जमशेदपुर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ, जब विनय सिंह किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से उतरे, उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर बाइक पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

---विज्ञापन---

घटना के विरोध में प्रदर्शन

पुलिस ने घटनास्थल से विनय सिंह की स्कूटी, मोबाइल और एक पिस्तौल बरामद की है। विनय सिंह की मौत की खबर फैलते ही करणी सेना के समर्थक गुस्से में आ गए। उन्होंने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया। भाजपा और आजसू पार्टी के कई नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की निंदा की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, इस हत्याकांड से क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। समर्थकों का कहना है कि जल्द से जल्द हत्यारे पर कड़ी कार्रवाई की जाए नहीं तो पूरा झारखंड बंद करेंगे।

First published on: Apr 21, 2025 08:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola