Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उधमपुर ब्लास्ट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दोनों आरोपियों को उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके से पकड़ा है। साथ ही इनके कब्जे से संदिग्ध सामान भी बरामद की जानें की खबरे है।
गौरतलब है कि उधमपुर बस स्टेंड के पास 28 सितंबर की रात तकरीबन 10 बजे और 29 सितंबर की सुबह सात बजे के आसपास खाली बस में ब्लास्ट हुआ था। धमाके इतना जोरदार था कि बस के परखच्चे उड़ गए थे। हालांकि राहत की बात ये रही कि इसमें किसी की जान की नुकासन नहीं हुई।
अभी पढ़ें – यूपी के भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत, हादसे में 50 से ज्यादा घायल
Jammu & Kashmir Police have arrested a few people from the Basantgarh area of Udhampur, in connection with the recent twin bus blasts: Police sources
— ANI (@ANI) October 2, 2022
---विज्ञापन---
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है कि इतना विस्फोट कहां से आया और विस्फोट के पीछे इरादा क्या था। सुरक्षा एजेंसियां कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह को 30 सितंबर को जम्मू कश्मीर दौरे पर जाना था मगर उनका दौरा आगे तीन अक्टूबर के लिए बढ़ा दिया गया था। सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।