Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेरा

Baramulla Encounter

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑलआउट (Operation All Out) जारी है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां इलाके में दो आतंकियों को घेर लिया है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों के यहां दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिल थी। जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण की अपील भी की लेकिन वो नहीं माने और लगातार फायरिंग जारी रखी।

इसके बाद सुरक्षाबलों को भी मजबूरन मोर्चा संभालना पड़ा। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ