Mayawati attacks akash anad

'मैं बीमार नहीं, बिल्कुल स्वस्थ हूं….', मायावती ने भतीजे आकाश आनंद की फिर लगाई क्लास, जानिए क्या है नया विवाद?

मायावती ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि आकाश आनंद उनकी बीमारी की झूठी अफवाहें फैला रहे हैं. मायावती ने इन बातों का खंडन करते हुए कहा कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर फटकार लगाई है. उन्होंने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि आकाश आनंद उनकी बीमारी की झूठी अफवाहें फैला रहे हैं. मायावती ने इन बातों का खंडन करते हुए कहा कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं. बीएसपी चीफ ने वो ये सच बताने के लिए खुद मीडिया के सामने आई हैं. उन्होंने कहा- ”मैंने जो पार्टी के हित में फैसले लिए हैं. उनसे फायदा ही हो रहा है और कोई नुकसान नहीं है.” आपको बता दें कि हाल ही में मायावती ने आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘ससुर के इशारों पर चल रहे अशोक’

मायावती ने कहा, ”BSP और मीडिया के लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि बहनजी कई लंबे चौड़े मामलों को भी ट्विटर पर ही निपटाती रही हैं. ऐसे में मैं मीडिया पर क्यों आई हूं. कहा गया कि मैं बीमार हूं और इसीलिए ट्वीट कर रही हूं. इसलिए मैं खुद मीडिया के सामने आई हूं.” BSP सुप्रीमो ने आगे कहा, ”मेरे निवास स्थान पर पार्टी प्रभारी आलोक कुमार के पास रात को 10 बजे के करीब आकाश आनंद का फोन आया. आकाश ने आलोक कुमार से पूछा कि क्या बहनजी बीमार चल रही हैं. उनका स्वास्थ्य कैसा है. इस पर आलोक कुमार ने कहा कि वो तो बिलकुल ठीक हैं और अपने काम कर रही हैं.” उन्होंने कहा- ”इसके बाद आकाश आनंद ने कहा कि बहनजी को मत बताना और फोन रख दिया. उसका इरादा सही भी हो सकता है और गलत भी. अब भी वो अपने दिमाग से काम नहीं कर रहा है बल्कि अब भी अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के ही दिमाग से काम कर रहा है.’

अशोक चौधरी को पार्टी से निकाला था

BSP प्रमुख मायावती ने हाल ही में अशोक सिद्धार्थ और रणधीर सिंह बेनीवाल को पार्टी से निकाला दिया था. अशोक सिद्धार्थ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर हैं, जिन्हें मायावती ने साल 2025 में पार्टी से निष्कासित किया था, लेकिन 6 महीने बाद उनको माफ करके वापस पार्टी में ले लिया था. अब एक बार फिर उनके खिलाफ एक्शन लिया है. पहले मायावती ने अशोक को दिल्‍ली, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रभारी पद से हटाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ