उरी सेक्टर में LoC पर घुसपैठ करते 3 आतंकी ढेर, कैमरे में दिखे पाकिस्तान साजिश के सबूत

Uri Infiltration

Uri Infiltration: कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना और बारामूला पुलिस ने पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश का सबूत भी सामने आया है।

आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश वाला वीडियो आया सामने वीडियो में 3 आतंकी दिखाई दे रहे हैं। जवानों ने इन तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकियों के कब्जे से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद हुआ है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय सेना के हवाले से बताया कि ‘उरी सेक्टर के अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया है और बड़ी मात्रा में युद्ध जैसे स्टोर एके राइफल, एक चीनी एम -16 राइफल बरामद किए गए हैं।’

आपको बता दें कि इससे पहले 21 अगस्त को राजौरी के झंगड़ सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसपैठ करते वक्त सुरक्षाबलों ने तबरीक हुसैन नाम के आतंकी को पकड़ा था। सैन्य अस्पताल में भर्ती तबरीक ने खुलासा किया है कि ‘मैं 4-5 अन्य लोगों के साथ पाकिस्तानी सेना के कर्नल युनूस द्वारा भेजे गए एक आत्मघाती मिशन पर यहां आया था। उन्होंने मुझे भारतीय सेना को निशाना बनाने के लिए 30 हजार रुपये दिए थे।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ