हरियाणा: सामूहिक आत्महत्याकांड से अंबाला दहला, शख्स ने माता-पिता समेत पत्नी और दो बच्चों को जहर दिया

Haryana Ambala Suicide

Haryana Ambala Suicide

चंडीगढ़: हरियाणा के अंबाला के बलाना गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के छह सदस्य रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान संगत राम (65), सुखविंदर सिंह (34), महिंद्रा कौर (संगत राम की पत्नी), रीना (सुखविंदर सिंह की पत्नी) के रूप में हुई है। मृत पाए गए लोगों में सुखविंदर सिंह की दो बेटियां आशु (5) और जस्सी (7) भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि सुखविंदर ने पहले अपने माता-पिता और फिर पत्नी और बच्चों को जहर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुखविंदर एक प्राइवेट फर्म में काम करता था।

अंबाला के पुलिस उपाधीक्षक जोगिंदर शर्मा ने कहा, “एक ही परिवार के दो बच्चों सहित छह सदस्य मृत पाए गए। एक अपराध दल को घटनास्थल पर बुलाया गया है। एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। आगे की जांच जारी है।”

विज्ञापन

आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ