हिमाचल में CM पद की दावेदार का बयान, बोलीं- वीरभद्र सिंह के परिवार की अनदेखी नहीं कर सकती कांग्रेस
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Himachal CM Face: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह (Pratibha Virbhadra Singh) ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी वीरभद्र सिंह के परिवार को नजरअंदाज नहीं कर सकती, क्योंकि पार्टी ने कई बार उनके नाम, चेहरे और काम से चुनाव जीता है।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी की ओर से मुझे बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना। मुझे सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में जाना था। जिम्मेदारी के बाद मैंने यह काम पूरी ईमानदारी से किया। नतीजा आज हम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा पार्टी की ओर से आज या कल (10 दिसंबर) तक की जाएगी।
Shimla, Himachal Pradesh | We'll be holding a meeting in the evening and then deciding the name of the CM. There's no groupism and everybody is with us: Himachal Pradesh Congress chief Pratibha Singh#HimachalElectionResults2022 pic.twitter.com/CaUEmUyeZ3
— ANI (@ANI) December 9, 2022
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के परिवार से होने के कारण सीएम उम्मीदवार के रूप में देखे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी परिवार की उपेक्षा नहीं कर सकती है। हमने यह चुनाव उनके नाम पर जीता है। आप वीरभद्र सिंह के नाम, चेहरे और परिवार का उपयोग करने के बाद सारा श्रेय किसी और को नहीं दे सकते हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के गुरुवार को नतीजे जारी हुए। नतीजों के आधार पर प्रदेश में पांच साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 40 सीटें जीती हैं। जबकि भाजपा ने 25 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं निर्दलीयों के खाते में तीन सीटें गई हैं। यहां आम आदमी पार्टी अपना खाता खोलने में विफल रही।
कांग्रेस के लिए प्रतिभा सिंह सहित कई उम्मीदवारों के बीच मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना बड़ा काम है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री को इस पद के अन्य दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा था कि पार्टी प्रमुख तय करेंगे कि हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: