हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, 24 लोग लापता, 10 की मौत, कई जिलों को भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बादल फटने की घटना ने कहर बरपाया हुआ है। मंडी समेत कई जिलों को खासा नुकसान पहुंचा है। सभी जगहों पर राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है।

Himachal Pradesh, CM Sukhwinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh News, Sukhwinder Singh Sukhu, rain havoc, cloud burst हिमाचल प्रदेश, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश समाचार, सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आपदा प्रभावित धरमपुर उपखंड के स्याठी गांव का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने एएनआई से बात की। उन्होंने कहा कि बेहद नुकसान हुआ है। 61 लोग जिनके घर इस भूस्खलन में बह गए। वो सब सुरक्षित हैं और उन्हें राहत कैंप में ठहराया गया है। बड़ी-बड़ी चट्टानों के खिसकने की कारणों की जांच जरूरी है।

विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन का असर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरा मानन है कि क्योंकि हम अभी पैदल चलकर घटनास्थल पर गए हैं। इस बारे में अध्ययन करना होगा कि जो चट्टानों के ऊपर घर थे एक दम इतनी तेज बारिश में तकरीबन 20 के घर पूरी तरह नष्ट हो गए। वो क्यों नष्ट हुए? इस दृष्टीकोण से भी हमे समझना चाहिए। निश्चित तौर कही न कही जलवायु परिवर्तन का भी असर नजर आता है। इस स्टडी को केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर करनी होगी।

विज्ञापन

एक रात में 8 से 10 बादल फटने की हुई घटना

उन्होंने कहा कि एक रात में 8 से 10 बादल फटने की घटना सामने आई है। ये तो एक क्षेत्र आज खुला है। एक और क्षेत्र है जो हमारा बक्सियाड़ तक हमने सड़क खोल दी है। अधिकारी और कर्मचारी काम में लगे हुए हैं। कल हमारे डिप्टी कमिश्नर उस एरिये में गए थे।

विज्ञापन

10 लोगों की मौत, 24 लापता

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि  ऐसी स्थिति है कि मंडी जिला में 10 लोग लापता हैं। 10 लोगों की डेथ कन्फर्म हुई है। इसके अलावा 24 लोग लापता पाएग हैं। उन सब चीजों का हम अध्ययन कर रहे हैं। कुछ जगहों पर लोगों के शव मिले हैं हमारी सरकार उनकी शिनाख्त कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ