---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

हिमाचल में बारिश का कहर! अब तक 90 मौत, 129 घायल; कहां-कहां हुआ नुकसान; देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते आम लोगों के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। क्योंकि लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर हालात काफी खराब हैं। साथ ही बादल फटने से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश में देर रात से बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन पर काफी असर हुआ है। वहीं आज हिमाचल के मंडी जिले में बादल फटने से भारी बारिश हो रही है। इससे अचानक बाढ़ भी आई है। इससे राज्य में अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत चुकी है। इसके अलावा 129 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई लोग घर से बेघर हो गए हैं। सैकड़ों लोगों को अलग-अलग आश्रय गृहों में शरण दी गई है। बता दें, हाल ही में बादल फटने के साथ-साथ अचानक आई बाढ़ के बाद से स्थिति बहुत खराब हो गई है। चलिए देख लेते हैं हिमाचल में कहां-कहां आपदा का असर देखा गया है।

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश की मंडी के थुनाग में बने हुए सामुदायिक रसोईघर बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाना दिया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को कई तरह की सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।

---विज्ञापन---

वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। कल रात से शिमला समेत पूरे राज्य में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके अलावा धौला कुआं (सिरमौर) में सबसे ज़्यादा 168 मिमी बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में पिछले 24 घंटों में 120 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर भागों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

भारतीय सेना कर रही है मदद

हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले में हाल ही में आई बाढ़ के बाद भारतीय सेना हिमाचल में चल रहे मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियानों के तहत लोगों को सहायता दे रही है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर भारतीय सेना ने थुनाग, बग्सियाड और पंडोह में राहत टुकड़ियां तैनात की हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कुत्ते ने बचाई 20 परिवारों के 67 लोगों की जान, मंडी के गांव में तबाही 

First published on: Jul 10, 2025 02:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola