Himachal: चंबा में फटे बादल, नाव की तरह बहा पुल, हजारों लोगों का संपर्क कटा

Cloudburst In Himachal Pradesh: हिमाचल में आसमानी आफत लगातार लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। रविवार को चंबा जिले के चुराह में दो जगह बादल फट गए। इससे हजारों ग्रामीणों का संपर्क मुख्यालय से कट गया। पढ़िए हिमाचल से मंजूर पठान की रिपोर्ट।

BeFunky-collage (34)
विज्ञापन

Cloudburst In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद भारी बारिश ने तबाही मचाने का काम किया है। हिमाचल प्रदेश में कुछ ही दिन पहले बादल फटने की घटना सामने आई थी। इसके बाद रविवार को चंबा जिले में फटने की घटना सामने आई है। जिले के चुराह में दो जगह बादल फट गए।

बघेईगढ़ पंचायत में कंगेला नाला पर पीडब्ल्यू ने एक पुल बनाया था, जो बादल फटने से बह गया। पुल बहने से लोगों का रोजमर्रा जीवन भी परेशानी भरा हो गया है। गनीमत रही कि जब बादल फटा तो उस समय पुल से ना तो कोई गाड़ी गुजर रही थी और ना ही कोई राहगीर। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके अलावा कई इलाकों में फ्लैश फ्लेड से कई जगह पानी खेतों ओर घरों में घुसा लेकिन जान माल के कोई नुकसान की रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। इसके अलावा टिकरीगढ़ के बंधा नाला में बादल फटने से फसलों को भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

4 पंचायतों का संपर्क मुख्यालय से कटा

चंबा जिले के चुराह में कंगेला नाला पर पुल बहने से क्षेत्र की 4 पंचायतों चांजू, देहरा, चरड़ा व बघेईगढ़ का संपर्क उपमंडल मुख्यालय तीसा सहित जिला मुख्यालय से टूट गया। हालांकि बादल फटने से जिले में किसी तरह के कोई जनहानि की सूचना नहीं आई है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने की रास्ता बहाल की मांग

जिले के स्थानीय लोगों ने बताया कि बादल फटने से हमारी 4 से 5 पंचायतों में परेशानी बढ़ गई है क्योंकि हमारी सभी पंचायतों का एक ही रास्ता है। जो बघेईगढ़ नाले में बने पीडब्ल्यूडी के पुल बहने से बंद हो गया है। ऐसे में आम लोगों सहित स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को रोजमर्रा का समान लाने ले जाने में कठनाई हो रही है। सरकार से मांग करते है कि जल्द मार्ग को बहाल किया जाए।

विज्ञापन

दो दिन पहले हुआ था लैंडस्लाइड

चंबा जिला की जडेरा पंचायत के क्लयू गांव में बीती बुधवार रात को मूसलाधार बारिश हुई थी। इससे एक मकान पर लैंडस्लाइड हो गया था। मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद जानकारी मिलने पर आसपास के गांव वालों ने घायलों की मदद की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ