Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हिमाचल

सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथग्रहण में पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी, जानें दोनों नेताओं ने नए सीएम के बारे में क्या कहा

Himachal Pradesh New CM: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश पहुंचे। दोनों कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्शू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बहुमत से जीती कांग्रेस के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुक्खू का आज राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह है। प्रियंका गांधी ने कहा […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Dec 11, 2022 14:15

Himachal Pradesh New CM: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश पहुंचे। दोनों कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्शू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बहुमत से जीती कांग्रेस के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुक्खू का आज राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, पार्टी खुश है

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर हिमाचल पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि पार्टी बहुत खुश है। हम भी बहुत खुश हैं।

---विज्ञापन---

इससे पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने शिमला में राहुल गांधी से कहा कि हमने वादा किया था, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि बधाई हो।

पूर्व नेता विपक्ष बने डिप्टी सीएम

जानकारी के मुताबिक हिमाचल विधानसभा में निवर्तमान नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में रविवार को दोपहर 1.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस मौके पर स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व और गांधी परिवार का आभार जताया।

मां के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा, पार्टी को धन्यवाद

सीएम पद की शपथ लेने से पहले सुक्खू ने मीडिया के सामने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं एक साधारण परिवार से होने के बावजूद सीएम बनने जा रहा हूं। यह मौका देने के लिए मैं कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का शुक्रगुजार हूं। मेरी मां ने मुझे राजनीति में आने से कभी नहीं रोका। मैं आज उनके आशीर्वाद के कारण ही यहां तक पहुंचा हूं।

चार बार विधायक रहे सुक्खू

बता दें कि चार बार के विधायक, 58 वर्षीय सुक्खू राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रमुख रहे हैं। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस का भी काफी लंबे समय तक हिस्सा रहे हैं। वह वर्ष 2013 से 2019 तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रहे। सुक्खू हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस नेताओं को बढ़ावा देने और उन्हें तैयार करने के पक्षधर रहे हैं।

First published on: Dec 11, 2022 02:12 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.