---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

‘मुसलमानों को संपत्ति’ वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, अनुराग ठाकुर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची

Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा है कि राहुल गांधी ने शादी नहीं की है, इसलिए आपके बच्चों की संपत्ति छीन कर मुसलमानों को देना चाहते हैं। कांग्रेस ने उनके इस बयान की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

---विज्ञापन---

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। शनिवार को कांग्रेस ने उनके चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस घोषणापत्र और राहुल गांधी पर दिए एक बयान पर चुनाव आयोग से शिकायत की है। दरअसल, अनुराग ठाकुर ने एक चुनावी सभा में कहा था कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देश की संपत्ति को मुसलमानों में बांटने का वादा किया है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत की

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर इलाके में एक जनसभा थी। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने शादी नहीं की है, इसलिए आपके बच्चों की संपत्ति छीन कर मुसलमानों को दे देना चाहते हैं। इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी उन पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को शिकायत की है। अपनी शिकायत में कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर के बयान पर उन पर कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा नेता पीएम के नक्शेकदम पर चल रहे हैं

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पहले पीएम मोदी ने राजस्थान में इस तरह का बयान दिया। अब भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बयान दिया है। भाजपा नेता पीएम के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, उन्होंने कहा कि ये बेहद अपमानजनक भाषण है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अनुराग ठाकुर का बयान चुनाव आयोग के आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने चुनाव आयोग को भाषण पर ध्यान देने और अनुराग ठाकुर को तुरंत नोटिस जारी करने के लिए लिखा है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस देश को बांटना चाहती है

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश के परमाणु हथियार की ताकत को खत्म करना चाहती है, वह देश को जातिवाद और क्षेत्रवाद पर बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग ने कांग्रेस को घेर लिया है और उनकी विचारधारा को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी मुसलमानों को सभी अधिकार दिए, लेकिन हमने इसे धर्म के आधार पर नहीं दिया, क्योंकि ये उनका अधिकार था।

First published on: Apr 27, 2024 10:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola