'मुझे जुमले मत सुनाओ…', मंडी के अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, MP फंड का पैसा खर्च ना करने पर लगाई फटकार

‘डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी’ (DISHA) की बैठक के दौरान बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने MPLADS स्कीम के तहत फंड का इस्तेमाल ना होने पर सवाल उठाए.

BJP MP Kangna Ranaut

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मंडी के अधिकारियों को लगाई फटकार (Photo: ANI)

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शनिवार को अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. ‘डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी’ (DISHA) की बैठक के दौरान कंगना ने MPLADS स्कीम के तहत फंड का इस्तेमाल ना होने पर सवाल उठाए. कंगना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अधिकारियों पर भड़कती हुई नज़र आ रही हैं. उन्होंने कहा कि MP फंड में करीब 11 करोड़ रुपये मौजूद थे, लेकिन उसमें से सिर्फ 50 लाख रुपये ही खर्च हुए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘देश जानता है मेरा योगदान’, कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का तीखा पलटवार

विज्ञापन

कंगना ने क्या कहा?

कंगना रनौत ने कहा, ”मुझे ये बेकार के जुमले मत सुनाइए. मुझे DISHA की हर बैठक में यही झूठे वादे सुनने को मिलते हैं.” उन्होंने काम में देरी को लेकर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर्स (BDO) से सवाल पूछे और खर्च की परफॉर्मेंस रिपोर्ट मांगी. उन्होंने कहा, ”जब मैंने DISHA कमेटी की बैठकों में MPLADS फंड के बारे में पूछा, तो मुझे बताया गया कि इसमें कोई रुकावट नहीं है और लगभग 90 प्रतिशत फंड खर्च हो चुका है.” बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्हें जो आंकड़े दिखाए गए, वो असल खर्च के बराबर नहीं हैं. कंगना ने इस बारे में अधिकारियों से सवाल पूछे.

अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

कंगना रनौत ने उन रिपोर्ट्स का जिक्र किया, जिनसे पता चलता है कि MPLADS फंड का 30-40 प्रतिशत हिस्सा धोखाधड़ी करने वाले लोगों को दिया गया था, लेकिन अधिकारी उन पैसों की वसूली नहीं कर पाए. उन्होंने तंज कसते हुए ये भी कहा कि अधिकारी उनसे भी बेहतर एक्टिंग करते हैं. कंगना बैठक के दौरान इतनी ज्यादा भड़की हुई थीं कि उन्होंने अधिकारियों के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि मंडी के लोग हर दिन अधूरे विकास कार्यों को लेकर रील्स बना रहे हैं, जबकि अधिकारी अपने दफ्तर में बैठकर हंसी-ठिठौली करने में बिजी हैं. कंगना ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि सभी अधिकारी विकास कार्यों को सीरियस तरीके से करें और MPLADS फंड का सही तरीके से इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ