Son Killed Her Mother in Rohtak: हरियाणा में एक बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटा नशे का लती है।
किराए के मकान में रहती थी वृद्धा
यह पूरा मामला रोहतक का है। अमृत कॉलोनी निवासी 65 साल की कांता देवी आजादगढ़ में किराए के मकान में रहती थीं। पड़ोस में रहने वाले साहिल ने बताया कि सुबह कांता देवी को देखा नहीं तो अनहोनी की आशंका हुई। जब वह घर के भीतर गए तो कांता का शव पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सिर और गर्दन पर थे गहरी चोट के निशान
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इस दौरान कांता देवी के सिर और गर्दन पर गहरे चोट के निशान मिले। फर्श पर खून बिखरा था। नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी पंकज ने बताया कि मृतका के परिवारवालों से पूछताछ की जाएगी। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं। महिला का बेटा फरार है। उसकी तलाश चल रही है।
यह भी पढ़ें: लव मैरिज करने की खौफनाक सजा, पति बोला- मायके गई थी, कहती वो मार देंगे मुझे और मौत की खबर आ गई
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप; एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
1 day agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे; जानें क्या है महाबैठक का एजेंडा
2 days agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
10 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
12 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
14 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
16 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines