हिंदी न्यूज़/प्रदेश/हरियाणा/रोहतक में IG ऑफिस के पास युवक पर दागी 22 गोलियां, भाऊ गैंग ने लिखी पोस्ट, यह 2 4 कीड़े मकौड़े…
हरियाणा
रोहतक में IG ऑफिस के पास युवक पर दागी 22 गोलियां, भाऊ गैंग ने लिखी पोस्ट, यह 2-4 कीड़े मकौड़े…
हरियाणा के रोहतक में गैंगवार की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आईजी ऑफिस के पास बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी. कुख्यात 'भाऊ गैंग' ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में धमकी भी दी है.
हरियाणा के रोहतक में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया. आईजी (IG) ऑफिस के बेहद करीब शहर के पॉश इलाके में बदमाश हथियार लहराते हुए आए और दिनेश गोगा नामक युवक को घेरकर उस पर करीब 22 गोलियां दागीं. हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कुख्यात 'भाऊ गैंग' ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में लिखा गया है— "बाकी ये और 2-4 कीड़े मकोड़े हैं, इनका टाइम आ लिया है." पोस्ट में कुछ पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए हैं.
दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से थर्राया शहर
जानकारी के मुताबिक, दिनेश गोगा जब रास्ते से जा रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उसे निशाना बनाया. हमलावरों ने इतनी बेरहमी से फायरिंग की कि दिनेश को संभलने का मौका तक नहीं मिला. चश्मदीदों के अनुसार, करीब 30 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से 22 गोलियां दिनेश के शरीर में जा लगीं. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए. हत्या के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है. इस पोस्ट में 'जय भोले की' लिखते हुए दावा किया गया कि दिनेश गोगा की हत्या अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हिंमाशु भाऊ और मोस्ट वांटेड नीरज फरीदपुरिया के इशारे पर की गई है.
आईजी ऑफिस के पास हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं. यह गैंगवार हरियाणा में सक्रिय अपराधियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम मानी जा रही है. पुलिस अब उन '2-4 अन्य लोगों' की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क है जिन्हें पोस्ट में अगला निशाना बनाने की धमकी दी गई है.
हरियाणा के रोहतक में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया. आईजी (IG) ऑफिस के बेहद करीब शहर के पॉश इलाके में बदमाश हथियार लहराते हुए आए और दिनेश गोगा नामक युवक को घेरकर उस पर करीब 22 गोलियां दागीं. हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कुख्यात ‘भाऊ गैंग’ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में लिखा गया है— “बाकी ये और 2-4 कीड़े मकोड़े हैं, इनका टाइम आ लिया है.” पोस्ट में कुछ पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए हैं.
दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से थर्राया शहर
जानकारी के मुताबिक, दिनेश गोगा जब रास्ते से जा रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उसे निशाना बनाया. हमलावरों ने इतनी बेरहमी से फायरिंग की कि दिनेश को संभलने का मौका तक नहीं मिला. चश्मदीदों के अनुसार, करीब 30 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से 22 गोलियां दिनेश के शरीर में जा लगीं. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए. हत्या के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है. इस पोस्ट में ‘जय भोले की’ लिखते हुए दावा किया गया कि दिनेश गोगा की हत्या अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हिंमाशु भाऊ और मोस्ट वांटेड नीरज फरीदपुरिया के इशारे पर की गई है.
आईजी ऑफिस के पास हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं. यह गैंगवार हरियाणा में सक्रिय अपराधियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम मानी जा रही है. पुलिस अब उन ‘2-4 अन्य लोगों’ की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क है जिन्हें पोस्ट में अगला निशाना बनाने की धमकी दी गई है.