1 करोड़ मुआवजा और... सूरजकुंड मेला हादसे में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर के लिए बड़ा ऐलान, मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

Surajkund Mela Swing Collapse: सूरजकुंड मेले में हुए हादसे में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान हुआ है। हरियाणा सरकार ने मृतक के परिजन को नौकरी देने की घोषणा भी की है। बता दें कि झूला टूटने से गिरे लोगों को बचाने के दौरान इंस्पेक्टर की जान गई थी।

Surajkund Mela Swing Collapse

झूला गिरने में हुए हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं।

Surajkund Mela Swing Collapse: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में लगे सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से हुए हादसे में एक SHO की मौत हो गई है और करीब 12 लोग घायल हुए हैं। हरियाणा सरकार ने मृतक SHO के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देने और उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने को ऐलान किया है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और सरकार ने हादसे की जांच के लिए SIT गठित करके रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन

सिर और मुंह पर लगा टूटकर गिरा झूला

बता दें कि फरीदाबाद में हर साल लगने वाला 15 दिवसीय सूरजकुंड मेला चल रहा है, जिसमें इस बार बड़ा हादसा हो गया। मेला घूमने आए लोग झूले का लुत्फ उठा रहे थे कि अचानक वह टूट गया और नीचे गिर गया। इस दौरान झूले में सवार लोगों को बचाते हुए ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, क्योंकि झूला नीचे गिरते समय उनके सिर और चेहरे से टकरा गया। घायल जगदीश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान न बचाई जा सकी।

विज्ञापन

मेला ग्रांउड खाली कराकर घर भेजे लोग

बता दें कि हादसे के समय झूले में करीब 26 लोग सवार थे और आस-पास उन्हें देखने वालों की भीड़ जुटी थी, जिनमें झूला गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। DC आयुष सिंह हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और मेला ग्राउंड को खाली कराया। हादसा शाम के करीब 6 बजकर 15 मिनट पर हुआ, जिसमें 12 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने दल बल तैनात करके मची अफरा-तफरी को शांत किया और लोगों को शांति से उनके घर चले जाने का आदेश दिया।

मृतक के परिजनों से मिले हैं पर्यटन मंत्री

बता दें कि हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी में शोक जताया है। साथ ही घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने फरीदाबाद जाकर इंस्पेक्टर जगदीश और घायलों के परिजनों से मुलाकात करके उन्होंने सांत्वना दी। इससे पहले तेज हवा के कारण मेले के फूड कोर्ट में लगा गेट भी गिर गया था, जिसके नीचे दबने से एक बच्चा घायल हो गया था, जिससे इंतजामों पर सवाल उठे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ