हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस ने एक ऐसी महिला और बिचौलिये को काबू में लिया है, जो शादी के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। खबर के मुताबिक, रेवाड़ी के रहने वाले पीड़ित जलदीप के साथ भी आरोपियों ने कुछ ऐसा ही किया था। पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके किसी के माध्यम से बिचौले से मुलाकात हुई। उसने यूपी के अंबेडकर जिले में पुजा नाम की लड़की का रिश्ता बताया। 2 लाख रुपये देकर और मंदिर में शादी की रस्म पूरी करके 4 जून को जब वह अपनी दुल्हन को रेवाड़ी अपने गांव ले आया। जहां 5 जून की रात दुल्हन आभूषण और पैसे लेकर फरार हो गई।
पुलिस ने मामलाे की जांच शुरू की
इस मामले में पुलिस ने केस दर् कर लिया है और यूपी से हुई फरार लुटेरी दुल्हन और बिचौलिये को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि उसका असली नाम पूजा नहीं है। उसका असली नाम कौशल्या है। इसके अलावा वो कुंवारी नहीं है। उसके 4 बच्चे पहले से ही हैं। महिला के बारे में जितनी बातें बताई गई थी, वो सब झूठी मिली थी।
महिला बॉयफ्रेंड को बताती थी अपना भाई
वहीं, राहुल को अपना भाई बताती थी, जो उसका बॉयफ्रेंड राकेश है। जबकि उसका पति महिला की हरकतों से परेशान था। महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। 2024 में भी राजस्थान के भरतपुर में ये महिला ऐसे ही केस में गिरफ्तार हो चुकी है। फिर जमानत पर बाहर आई हुई थी। इस मामले में आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। फिलहाल, इस मामले की गहनता से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें- गली में खोदा गड्ढा, शव दफनाया और पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी, फरीदाबाद में कैसी रची गई थी साजिश?
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
2 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
2 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
3 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
11 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
13 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
15 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoफरीदाबाद में युवक का बंदूक के बल पर अपहरण, सात दिन तक रखा बंधक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines