Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हरियाणा

Panchkula Amravati Mall Fire: पंचकूला के रिवाल्विंग रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

Panchkula Amravati Mall Fire: हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना की सूचना के बाद दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। रेस्टोरेंट में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना अमरावती मॉल में मौजूद रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट की है। […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Mar 31, 2023 12:19
Panchkula Amravati Mall Fire

Panchkula Amravati Mall Fire: हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना की सूचना के बाद दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। रेस्टोरेंट में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

घटना अमरावती मॉल में मौजूद रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट की है। आग लगने के तुरंत बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। बता दें कि आग लगने के बाद रेस्टोरेंट से काले धुएं का गुबार दो से तीन किलोमीटर तक दिखता रहा।

---विज्ञापन---

मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, रेस्टोरेंट में घटना के दौरान किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आग पर काबू पाए जाने के बाद ही इस संबंध में जांच पड़ताल के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

First published on: Mar 31, 2023 12:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.