हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, नूंह के एसपी वरुण सिंगला का ट्रांसफर; अब तक 176 गिरफ्तार, 93 FIR
Edited By Om Pratap

वरुण सिंगला। -फाइल फोटो
Edited By Om Pratap

वरुण सिंगला। -फाइल फोटो
Nuh Violence: हरियाणा नूंह में हुई हिंसा को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। नूंह के एसपी वरुण सिंगला का तबादला कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएस नरेंद्र बिजारनिया को नूंह का नया एसपी बनाया गया है। सिंगला को भिवानी का नया एसपी बनाया गया है। मामले में अब तक 176 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जबकि पांच जिलों में हिंसा को लेकर 93 FIR दर्ज की गई है।
वहीं, नूंह में कर्फ्यू में ढील का समय शुक्रवार सुबह बदल दिया गया। जानकारी के मुताबिक, अब दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक दी कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। जुम्मे की नमाज को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वो घरों पर नमाज अदा करें। लेकिन अगर कोई मस्जिद जाकर नमाज अदा करना चाहे तो वे वहां जा सकते हैं।
उधर, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राज्य में हालिया हिंसा के बाद सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।जिले में कर्फ्यू लगाए जाने के बाद अर्धसैनिक बलों के जवानों ने पहले नूंह में मार्च किया।
https://twitter.com/ANI/status/1687296407194222592
बता दें कि सोमवार को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की रैली में झड़प वाले दिन वरुण सिंगला छुट्टी पर थे। जुलूस पर हमले के बाद नूंह में दंगे भड़क गए थे। घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले बुधवार की रात नूंह में हिंसा की ताजा घटना सामने आई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नूंह के तावडू इलाके में दो मस्जिदों में आगजनी की खबर सामने आई। बताया गया है कि जैसे ही आगजनी की खबर आईपीएस नरेंद्र सिंह बिजारनिया को लगी तो उन्होंने दल बल के साथ मोर्चा संभाल लिया और हालातों पर काबू पाया।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि जिन शरारती तत्वों ने दो धार्मिक स्थलों में आगजनी की है। उनकी पहचान करने में टीमों को लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार, हालात अब ऐसे हैं जब नूंह की हिंसा आसपास के जिलों और राज्यों में फैलती जा रही है। इसे देखते हुए पड़ोंसी जिलों और राज्यों के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ा दी गई है।
हरियाणा के नूंह में सोमवार को हुई हिंसा के बाद सरकार ने थोड़ी राहत दी है। सरकार ने नूंह, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और मानेसर के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट को गुरुवार दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक आंशिक रूप से हटाया था।
31 जुलाई यानी सोमवार को नूंह में मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया था। तनाव के बीच अलग-अलग जिलों में पत्थरबाजी और आगजनी की खबरें आईं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: