Namo Bharat Project: दिल्ली से पलवल का सफर होगा आसान! नमो भारत कॉरिडोर मिनटों में पूरा करेगा घंटों का थकाऊ सफर

Delhi To Palwal Namo Bharat: दिल्ली NCR वालों को जल्द ही दिल्ली से पलवल रूट के लिए नई नमो भारत रेल कॉरिडोर मिलने वाला है, जिससे इस रूट का साफर आसान होगा. इस स्टोरी में जानिए परियोजना के फायदा और इस रेल मार्ग का पूरा रूट.

NAMO BHARAT TRAIN

दिल्ली से पलवल का सफर होगा आसान. (Image: AI)

दिल्ली से फरीदाबाद और पलवल के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों की सबसे बड़ी समस्या नेशनल हाईवे-44 (NH-44) का भारी ट्रैफिक माना जाता है, जिससे न सिर्फ थकान बढ़ जाती है, बल्कि ईंधन भी बहुत ज्यादा खर्च होता है. कई बार हालात इतने गंभीर हो जाते हैं, कि थकान के मारे लोग अपने परिवार को वक्त देना तो दूर, लोग सुकून की नींद के लिए भी तरस जाते हैं. इसी गंभीर समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए ‘नमो भारत’ (RRTS) रैपिड रेल परियोजना प्लान बन रहा है, जो दिल्ली-पलवल मार्ग पर सफर के अंदाज को पूरी तरह बदलकर रख देगी और इस रूट में रहने वाले लोगों को न सिर्फ सफर के लिहाज से फायदा पहुंचाएगी, रियल एस्टेट में भी उछाल लाने का काम करेगी. माना जा रहा है कि इस नए प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद जहां पहले दिल्ली से पलवल के लिए 2 से 2.5 घंटे का समय लगता था, यह घटकर 50 मिनट का रह जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना लंबा बनेगा ये कॉरिडोर?

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत दिल्ली से पलवल के बीच लगभग 60 किलोमीटर लंबा एक आधुनिक रैपिड रेल कॉरिडोर तैयार किया जा सकता है. जमीन अधिग्रहण की पेचीदगियों और देरी से बचने के लिए इसे मुख्य रूप से ऊंचे पिलर वाले एलिवेटेड ट्रैक के रूप में बनाया जाएगा. यह ट्रैक किसी रिहायशी इलाके के अंदर जाने के बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग के बिल्कुल समानांतर (सटा हुआ) गुजरेगा, जिससे स्थानीय शहरी यातायात में भी किसी तरह की बाधा नहीं आएगी. इस शानदार डिजाइन के कारण सड़क मार्ग से लगने वाला 2 घंटे का थकाऊ समय घटकर महज 45 से 50 मिनट रह जाएगा, जिससे यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी.

क्या रहेगा इस नई परियोजना को रूट?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परियोजना के तहत यह नया रेल मार्ग दिल्ली के सराय काले खान हब से शुरू होकर हरियाणा के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगा, जिससे रूट पर पड़ने वाले शहरों को भी इसका फायदा मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद की सीमा में दाखिल होते ही ‘सराय ख्वाजा’ इसका पहला बड़ा स्टेशन बनेगा. इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण जंक्शन ‘बाटा चौक’ होगा, जिसे सीधे चालू दिल्ली मेट्रो लाइन से जोड़ दिया जाएगा ताकि यात्री आसानी से ट्रेन बदल सकें. इसके साथ ही, भविष्य में गुरुग्राम और नोएडा को जोड़ने वाली पैरेलल रैपिड रेल भी बाटा चौक पर आकर मिलेगी, जिससे पलवल से आने वाले लोग आसानी से अपने रूट पर जा सकेंगे. इसके बाद यह मार्ग बल्लभगढ़ और पृथला के औद्योगिक क्षेत्रों को कवर करते हुए पलवल तक पहुंचेगा.

विज्ञापन

सराय काले खां से अलग-अलग राज्य के लिए मिलेगी नमो भारत ट्रेन

सराय काले खां पर इस नए प्रोजेक्ट के शुरू होने से दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-पानीपत और दिल्ली-अलवर रैपिड रेल रूट भी जुड़े रहेंगे. यानी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तक सफर आसानी से किया जा सकेगा. सराय काले खां में मेट्रो, रेलवे और बस अड्डा भी है. जो इसे यात्रियों के सुविधाजनक बनाएगा.

एक नजर में समझें प्रोजेक्ट

इस हाई-स्पीड रेल परियोजना के प्रमुख तकनीकी पहलुओं और मुख्य बातों को नीचे दी गई टेबल की मदद से आसानी से समझा जा सकता है:

विज्ञापन
परियोजना का पैमानामुख्य बातें और योजना
कुल मार्ग की लंबाईलगभग 60 किलोमीटर
कॉरिडोर का प्रकारनेशनल हाईवे के साथ चलेगा ज्यादातर एलिवेटेड (ऊंचा) मार्ग
समय की बड़ी बचतसड़क मार्ग का 2 घंटे का सफर घटकर सिर्फ 45-50 मिनट का होगा
प्रमुख इंटरचेंज हबबाटा चौक (फरीदाबाद) – दिल्ली मेट्रो और गुरुग्राम-नोएडा लाइन से जुड़ाव

औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

नमो भारत कॉरिडोर सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि औद्योगिक विकास के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. यह रेल मार्ग बल्लभगढ़, पृथला और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का काम करेगा. इससे कर्मचारियों की आवाजाही आसान होगी. तेज परिवहन व्यवस्था के कारण व्यापार भी अभी उछाल आ सकता है, जिससे पूरे क्षेत्र की आर्थिक मजबूती बढ़ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ