Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हरियाणा

हरियाणा में खौफनाक वारदात! प्रेमिका को गुलाल लगाया तो दोस्त को ट्रेन से कटवाया

हरियाणा के पानीपत में गर्लफ्रेंड को रंग लगाने के विवाद में दोस्त ने कालू को शराब पिलाकर जिंदा पटरी से बांध दिया. ट्रेन से कटवाकर हत्या को खुदकुशी दिखाने की कोशिश नाकाम रही.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Mar 17, 2026 11:29

हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां महज होली पर रंग लगाने के विवाद में एक दोस्त ने दूसरे की जान ले ली. पुलिस के मुताबिक, 23 साल के कालू ने संजू की महिला मित्र यानी उसकी गर्लफ्रेंड को होली के मौके पर गुलाल लगा दिया था. यह बात संजू को इतनी नागवार गुजरी कि उसने कालू को रास्ते से हटाने का मन बना लिया. हालांकि, जांच में यह भी पता चला है कि इनके बीच पहले से ही मोटरसाइकिल के रुपयों को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी.

शराब की पार्टी और पेचकस से हमला

वारदात को अंजाम देने के लिए संजू ने अपने दो साथियों, राहुल और विशाल के साथ मिलकर एक खतरनाक प्लानिंग की. घटना वाली शाम संजू ने कालू को घर से बाहर बुलाया और चारों शराब पीने चले गए. आरोपियों ने खुद कम शराब पी लेकिन कालू को ज्यादा पिला दी ताकि वह बेसुध हो जाए. जब कालू पूरी तरह नशे में डूब गया, तो आरोपी उसे रेलवे पटरियों के पास ले गए. वहां संजू ने बेरहमी दिखाते हुए कालू की गर्दन पर पेचकस से हमला किया ताकि उसे मार सके.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सीने पर लगाई पिस्टल और दबा दिया ट्रिगर… दिल्ली में रील के चक्कर में खुद को किया शूट

जिंदा शख्स को पटरी से बांधा

हत्या की कोशिश के बाद भी जब कालू की सांसें चलती रहीं, तो आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने कालू को चलती ट्रेन के सामने जिंदा ही पटरियों से बांध दिया. नशे में होने की वजह से कालू खुद को छुड़ाने में नाकाम रहा और आरोपियों ने उसे मौत के मुंह में छोड़ दिया. कुछ ही देर बाद वहां से ट्रेन गुजरी और कालू के शरीर के चिथड़े उड़ गए. आरोपियों का मकसद इस पूरी वारदात को एक हादसा या खुदकुशी का रूप देना था ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके.

---विज्ञापन---

पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी

शुरुआत में पुलिस ने इसे एक आम रेल दुर्घटना माना था, लेकिन जीआरपी की गहराई से की गई जांच ने सच सामने ला दिया. मोबाइल लोकेशन और कॉल डेटा रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस का शक संजू और उसके दोस्तों पर गहराया. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी संजू समेत राहुल और विशाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस खुलासे ने इलाके में सनसनी फैला दी है कि कैसे एक मामूली सी बात पर किसी की जान ली जा सकती है.

First published on: Mar 17, 2026 11:29 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.