सीने पर लगाई पिस्टल और दबा दिया ट्रिगर… दिल्ली में रील के चक्कर में खुद को किया शूट

दिल्ली के दल्लूपुरा में रील बनाने के चक्कर में युवक की मौत. चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल से स्टंट करते समय पवन को लगी गोली. पुलिस ने वीडियो और हथियार जब्त कर मामला दर्ज किया.

delhi self shoot

दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक ने खुद को गोली मार ली. युवक की पहचान पवन के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि पवन के चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल थी और वह वीडियो बना रहा था और स्टंटबाजी कर रहा था , लेकिन जैसे ही उसने पिस्टल में मैगजीन डाली और अपने सीने पर लगाई, और ट्रिगर दबा दिया, गोली पवन के दिल मे लगी और उसकी मौत हो गई. न्यू अशोक नगर थाने में खुद को गोली मारने का मामला दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए LBS अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचते ही मृत घोषित

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 मार्च 2026 को न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के धर्मशिला अस्पताल से एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी. जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि दल्लूपुरा निवासी पवन कुमार के सीने के बाईं ओर गोली लगी थी. डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया. क्राइम टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटा लिए हैं. पुलिस ने मौके से एक लाइसेंसी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और मोबाइल जब्त किया है.

विज्ञापन

लाइसेंसी पिस्टल और रील का खेल

शुरुआती जांच और मौके पर मौजूद साक्ष्यों से जो कहानी निकलकर सामने आई है, वह चौंकाने वाली है. वीडियो फुटेज को देखने पर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पवन का चचेरा भाई हिमांशु अपनी लाइसेंसी पिस्टल के साथ वहां मौजूद था. बताया जा रहा है कि दोनों भाई हथियार के साथ स्टंट कर रहे थे और वीडियो बना रहे थे तभी पवन ने पिस्टल की मैगजीन लोड की और उसे अपने सीने से सटा लिया. इसी दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और गोली सीधे पवन के दिल के पार हो गई. पुलिस ने हिमांशु का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें इस पूरी खौफनाक वारदात का वीडियो मौजूद है.

इस मामले में पुलिस ने न्यू अशोक नगर थाने में BNS की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 146/26 दर्ज की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ