Chandigarh News: हरियाणा सरकार ने हजारों कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) में रजिस्टर्ड नहीं होने वाले कर्मचारियों को भी सेवानिवृत्ति आयु तक सुरक्षित नौकरी देगी। 5 साल पुराने सभी कर्मचारियों को सरकार के फैसले का लाभ मिलेगा। सरकारी विभागों और बोर्ड-निगमों में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 के तहत जिन कर्मचारियों की सेवा अवधि 5 साल से अधिक हो चुकी है, उन सभी अनुबंधित कर्मचारियों को इस पॉलिसी का लाभ दिया जाएगा। हरियाणा सरकार इससे पहले 5 साल पुराने 120000 कच्चे कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक नौकरी से नहीं निकालने के लिए विधानसभा में कानून पारित कर चुकी है।
यह भी पढ़ें:‘बहन कह बस में ले गया था, दो बार हैवानियत’, Pune Bus Misdeed Case में बड़ा खुलासा
इसके बाद सरकार ने सर्विस रूल्स बनाने के लिए सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की अगुआई में सीनियर IAS अफसरों की एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने मसौदा तैयार कर चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी को भेजा था। उन्होंने इस पर सहमति जताते हुए अब फाइल को चीफ मिनिस्टर नायब सैनी के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। सीएम सैनी की परमिशन मिलते ही अधिसूचना जारी की जाएगी। इससे पहले सरकार के अधिसूचित एक्ट में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 को शामिल नहीं किया गया था। इसलिए हरियाणा सरकार अब उन कर्मचारियों के लिए तोहफा लेकर आई है, जो कौशल रोजगार निगम में दर्ज नहीं थे।
कर्मचारियों को पूरी करनी होंगी शर्तें
अब इन कर्मचारियों को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। अधिनियम में कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। 50 हजार से कम सैलरी वाले कर्मचारियों को इसमें शामिल किया गया है। 15 अगस्त 2024 को जिन कर्मचारियों को नौकरी करते हुए 5 साल हो चुके हैं, उनको लाभ दिया गया है। सर्विस ब्रेक होने के बाद भी लाभ मिलेगा, अलग-अलग समय अवधि को भी 5 साल में काउंट किया जाएगा। कर्मचारी ने चाहे अलग-अलग ब्रेक में सेवाएं दी हो, लेकिन उसकी सेवा की कुल समय अवधि 5 साल होनी चाहिए, उसको जॉब सिक्योरिटी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:Varanasi News: छात्रों को डंडे मारने वाला दारोगा सस्पेंड, देखें किस वीडियो पर DCP का एक्शन?
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines