Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार ने आज (27 अगस्त) महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना लागू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुताबिक 25 सितंबर से राज्य में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू होगी। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सैनी, जो वित्त विभाग भी संभालते हैं, उन्होंने 2025-26 के बजट में इस योजना के लिए 5,000 करोड़ का प्रावधान रखा है। आइए जानते हैं क्या है इस योजना की पात्रता।
कौन ले सकेगा फायदा
- योजना का लाभ 23 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगा।
- साथ शादीशुदा और अविवाहित दोनों ही महिलाएं इसका लाभ उठा सकेंगी।
- योजना के पहले चरण में 1 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं शामिल होंगी।
कितनी महिलाओं को होगा फायदा
मुख्यमंत्री के मुताबिक पहले चरण में करीब 19 से 20 लाख महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी। आगे आने वाले समय में इसे और आय वर्गों तक बढ़ाया जाएगा।
ये हैं नियम और शर्तें
- महिला अविवाहित है तो स्वयं और यदि शादीशुदा है तो पति का 15 साल से हरियाणा निवासी होना जरूरी है।
- एक ही परिवार में जितनी भी महिलाएं योग्य होंगी, सभी को लाभ मिलेगा।
- जैसे ही अविवाहित महिला 45 साल की होगी, उसे सरकार की विधवा व बेसहारा महिला पेंशन योजना में शामिल कर दिया जाएगा।
- शादीशुदा महिला 60 साल की उम्र पर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की हकदार बन जाएगी।
सरकार इस योजना का गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी और इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। महिलाएं घर बैठे ही आवेदन कर पाएंगी। साथ ही सभी पंचायतों और वार्डों में लाभार्थी महिलाओं की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी।
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
2 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
2 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
3 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
11 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
13 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
15 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoफरीदाबाद में युवक का बंदूक के बल पर अपहरण, सात दिन तक रखा बंधक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines