---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

हरियाणा चुनाव के अजीब ट्रेंड; वोट प्रतिशत में कांग्रेस आगे, अशोक गहलोत बोले- शाम तक करें इंतजार

Haryana Vote Percentage: हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के वोट प्रतिशत को देखकर अशोक गहलाते ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उनका कहना है कि ट्रेंड काफी अजीब है। वोट प्रतिशत कांग्रेस का ज्यादा दिख रहा है।

---विज्ञापन---

Haryana Congress BJP Vote Percentage: हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों को आज नए विधायक मिल जाएंगे। मतगणना चल रही है और 18 से 20 राउंड की काउंटिंग होगी। सुबह 8 बजे जैसे ही मतगणना शुरू हुई, पहले रुझान आए। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला और 70 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनती नजर आई, लेकिन 9 बजे के बाद जब EVM मशीनें खुलीं तो रुझान पलट गए।

भाजपा ने बढ़त बना ली और अभी तक भाजपा ही आगे चल रही है। इन रुझानों को देखकर हरियाणा चुनाव के सीनियर ऑफ जनरल अशोक गहलोत बोले कि बेहद अजीबोगरीब ट्रेंड नजर आ रहा है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणामों का पार्टी शाम तक ही आकलन करेगी, लेकिन देखा जाए तो वोट प्रतिशत के मामले में कांग्रेस आगे है। कांग्रेस का वोट प्रतिशत 40 और भाजपा के 39 प्रतिशत देखा जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

शैलजा की नाराजगी के असर पर विश्लेषण करेगी कांग्रेस

अशोक गहलोत ने कहा कि स्थिति तो शाम तक क्लियर होगी कि चुनाव परिणाम क्या होंगे और क्या नहीं, लेकिन उम्मीद तो यही है कि कांग्रेस जीत रही है। जो ट्रेंड आए हैं, वह बड़े अजीब हैं। शाम तक विस्तार से बात होगी कि क्या कारण रहे? उम्मीद तो मैंने जताई थी कि कांग्रेस जीत रही है, लेकिन ट्रेंड ऐसे आ रहे हैं तो शाम तक इंतजार करना चाहिए। जम्मू कश्मीर में तो कांग्रेस जीत रही है।

वहीं शैलजा की नाराजगी के हरियाणा चुनाव नतीजों पर असर के सवाल पर गहलोत ने कहा कि इन सब बातों पर शाम को पार्टी विश्लेषण करेगी, उसके बाद ही सामने आएगा कि क्या कारण रहे? जयराम रमेश ने जो कहा है, उसके बाद क्या स्थिति बनती है, चुनाव के नतीजे बताएंगे। पार्टी के एक्सपर्ट दिल्ली से चुनाव परिणामों पर नजर बनाए हुए हैं। फाइनल रिजल्ट से पहले कुछ नहीं कह सकते।

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 08, 2024 01:17 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola