कौन हैं जारवा जनजाति के लोग? अजनबियों को समझते हैं खतरा, देखते ही देते हैं मार

Jarawa Tribe: जारवा जनजाति भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पाई जाती है. इस जनजाति के लोग बाहरी दुनिया से बहुत कम संपर्क रखते हैं. यह लोग पारंपरिक तौर पर अपना जीवन जीते हैं. जारवा लोग बाहरी लोगों पर भरोसा नहीं करते हैं.

Jarawa Tribe

Photo Credit- Social Media

Jarawa Tribe: जारवा जनजाति के लोग दुनियाभर में पाई जाने वाली अलग-अलग जनजातियों में से बहुत अलग है. यह जारवा जनजाति भारत में पाई जाती है. जारवा जनजाति के लोग हजारों सालों से अंडमान के जंगलों में रह रहे हैं. जारवा जनजाति अपनी पारंपरिक जीवनशैली और बाहरी दुनिया से दूरी बनाकर रहने के लिए जानी जाती है. यह लोग अजनबियों को खतरा मानते हैं. यह जनजाति से अलग दूसरे बाहरी लोगों को देखकर उनके ऊपर हमला कर देते हैं.

विज्ञापन

नहीं करते दूसरों पर भरोसा

जारवा जनजाति के लोग बाहरी लोगों पर भरोसा नहीं करते हैं. यह लोग बिना वजह के हिंसक नहीं होते हैं लेकिन अपने क्षेत्र और जीवन की रक्षा के लिए दूसरे लोगों पर भरोसा नहीं करते हैं. यह अनजान लोगों को खतरा मानकर उनके ऊपर हमला कर देते हैं. यह अपनी सुरक्षा के लिए अजनबियों पर तीर-कमान से हमला करते हैं. कई बार यह दूसरे लोगों को देखते ही मार देते हैं.

विज्ञापन

जारवा जनजाति के क्षेत्र में जाने पर सख्त रोक

भारत सरकार ने जारवा जनजाति के लोगों को सुरक्षा देने और इनकी संस्कृति को बचाने के लिए इनके क्षेत्र में आम लोगों के जाने पर रोक लगाई हुई है. इनके क्षेत्र में जाने की सख्त मनाही है. ऐसा इनकी पारंपरिक जीवनशैली और अस्तित्व सुरक्षित रखने के लिए किया गया है. बता दें कि, जारवा जनजाति के लोग शिकार, मछली पकड़कर और जंगल के फलों पर निर्भर रहते हैं.

विज्ञापन

अंडमान द्वीप के घने जंगलों में रहते हैं जारवा लोग

जारवा जनजाति के लोग अंडमान द्वीप के घने जंगलों में रहते हैं. यह लोग दक्षिण और मध्य अंडमान के इलाकों में पाए जाते हैं. यह जंगल में धनुष-बाण से शिकार करते हैं. यह इनकी खास पहचान है. यह बहुत ही प्राचीन जनजाति है. यह हजारों साल पुरानी जनजातियों में से एक माना जाती है. जारवा जनजाति की आबादी करीब 400-500 के करीब मानी जाती है. इनकी संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने इनके क्षेत्र को सरंक्षित घोषित किया है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ