60 साल के शख्स की मोहब्बत में हिंदू बनी 28 साल की शाइस्ता, नेपाल से वायरल हुई शादी की तस्वीर

प्यार की खातिर उम्र और मजहब की दीवारें बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में उस समय टूट गईं जब चार बच्चे होते हुए 60 साल के हिंदू प्रिंसिपल का दिल अपने ही स्कूल की 28 साल की मुस्लिम टीचर शाइस्ता परवीन पर आ गया और दोनों ने नेपाल के मंदिर में जाकर शादी कर ली. तस्वीर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है.

Muzaffarpur Love Story

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय प्रिंसिपल राकेश साह ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन के साथ शादी कर ली है. यह शादी नेपाल के प्रसिद्ध जनकपुर धाम में संपन्न हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है. मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र का यह मामला फिल्मी कहानी जैसा लगता है. साथ काम करते-करते दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. राकेश साह पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके चार बच्चे भी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी उम्र से आधी से भी कम उम्र की शाइस्ता के साथ जीवन बिताने का फैसला किया.

विज्ञापन

नेपाल जाकर किया ‘धर्म परिवर्तन’ और शादी

जानकारी के अनुसार, बीते 18 फरवरी को दोनों मुजफ्फरपुर से अचानक गायब हो गए और सीधे नेपाल के जनकपुर पहुंचे. वहां हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में शाइस्ता हिंदू दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं. इस शादी के बाद गांव में तनाव का माहौल है. शाइस्ता के भाई ने औराई थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत में राकेश साह की पहली पत्नी और बेटी को भी नामजद किया गया है. भाई का आरोप है कि राकेश साह ने उसकी बहन को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया है. उसने अंदेशा जताया, शाइस्ता के साथ कोई अनहोनी हो सकती है.

विज्ञापन

शाइस्ता का पलटवार, गांव में पुलिस का पहरा

विवाद बढ़ता देख शाइस्ता ने भी एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में उसने स्पष्ट कहा है कि उसने अपनी मर्जी से राकेश साह से शादी की है और वह खुश है. उधर, दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है. पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और वीडियो के तथ्यों की पुष्टि की जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ