Haryana News: हरियाणा के इस गांव में फैल रही है ‘रहस्यमयी बीमारी’, 15 दिन में 12 मौत

हरियाणा के पलवल के छायंसा गांव में रहस्यमयी बीमारी से 15 दिनों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में कैंप लगाकर जांच कर रही हैं.

Haryana News

Credit: AI

हरियाणा के पलवल जिले के छायंसा गांव में एक रहस्यमयी बीमारी लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है. पिछले 15 दिनों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हैं. अचानक हो रही मौतों से पूरे गांव में डर का माहौल है. गांववालों के मुताबिक, सबसे पहले कुछ लोगों को तेज बुखार, खांसी, उल्टी, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत हुई. कुछ मरीजों की हालत इतनी बिगड़ी कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. हैरानी की बात ये है कि कई लोग कुछ ही दिनों में गंभीर रूप से बीमार हो गए.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर जांच कर रही है. अब तक 400 से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और करीब 300 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं. शुरुआती जांच में दो लोगों में हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की पुष्टि हुई है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इससे सभी मौतों की वजह साफ नहीं होती. स्वास्थ्य अधिकारियों ने गांव के पीने के पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं. जांच में सामने आया है कि कई घरों के पानी में बैक्टीरिया पाए गए हैं और क्लोरीन की मात्रा कम है. इससे आशंका जताई जा रही है कि गंदा पानी बीमारी फैलने की बड़ी वजह हो सकता है.

साफ पानी पीने की दी सलाह

छायंसा गांव में लोग अलग-अलग स्रोतों से पानी इस्तेमाल करते हैं. कहीं सरकारी सप्लाई है, तो कहीं टैंकर और आरओ का पानी. कई घरों में पानी लंबे समय तक टंकियों में जमा रहता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने कई मेडिकल टीमों को तैनात किया है. गंभीर हालत वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और बाकी लोगों को साफ पानी पीने, उबला हुआ पानी इस्तेमाल करने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी गई है. प्रशासन का कहना है कि मौतों की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है. गांव में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही ना हो और लोगों की जान बचाई जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ