कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ फिर हादसा, वाशरूम में गिरे, पैरों में हेयरलाइन फ्रैक्चर की पुष्टि

Anil Vij washroom fall fracture: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ फिर हादसा हुआ है. बीती रात वाशरूम में गिरने से उनके पैरों में फ्रैक्चर आया है. गौरतलब है कि इससे पहले जून 2025 में भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ ऐसा ही हादसा हुआ था. पढ़ें अंबाला से कमलप्रीत की रिपोर्ट

Anil Vij washroom fall fracture

Anil Vij washroom fall fracture: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज फिर वाशरूम में गिरने से घायल हुए हैं. डाक्टरों ने उनके पैरों मे हेयरलाइन फ्रैक्चर की पुष्टि की, लगभग एक माह के लिए आराम करने की सलाह दी गई है. अंबाला में अनिल विज के घर पर ही उनका उपचार हो रहा है. इससे पहले जून 2020 में भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ ऐसा ही हादसा हुआ था और उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ था. वहीं, मई-जून 2025 में उनके बाएं पैर के अंगूठे के पास फ्रैक्चर की जानकारी मिली थी. जानें, इससे पहले मंत्री अनिल विज के कब-कब लगी चोट?

विज्ञापन

बाथरूम में नहाते समय फिसलकर गिरे

जून 2020 में अनिल विज घर के बाथरूम में नहाते समय फिसलकर गिर गए थे. इससे उनके बाएं पैर की जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
मई-जून 2025 में अनिल विज को पैर के अंगूठे में चोट लगी. शुरू में उन्होंने इसे हल्के में लिया और पेनकिलर खाते रहे, लेकिन दर्द बढ़ने पर जून 2025 में एक्स-रे करवाया तो बाएं पैर के अंगूठे के पास फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. डॉक्टरों ने एक सप्ताह बेड रेस्ट की सलाह दी, और सीएम नायब सैनी ने भी उनका हालचाल जाना.

विज्ञापन

हेयरलाइन फ्रैक्चर कितना खतरनाक?

हेयरलाइन फ्रैक्चर को आमतौर पर गंभीर या जानलेवा नहीं माना जाता. यह हड्डी में एक बहुत पतली दरार या छोटा सा क्रैक होता है, जो अक्सर ओवरयूज, दोहराव वाली गतिविधियों या हड्डी पर लगातार दबाव से होता है. अगर इलाज न किया जाए या नजरअंदाज किया जाए: तब यह खतरनाक हो सकता है. डॉक्टर की सलाह मानें—बेड रेस्ट और समय पर इलाज से यह जल्दी ठीक हो जाता है और कोई बड़ा खतरा नहीं रहता. अगर दर्द बढ़े तो तुरंत ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से मिलें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ