---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

वैलेंटाइन डे पर डिनर के बाद पत्नी का गला रेता, गुरुग्राम में CA पति की साजिश हुई बेनकाब

वैलेंटाइन डे के डिनर के बाद गुरुग्राम में एक CA पति ने अपनी बैंक मैनेजर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. एक्सीडेंट का नाटक रचने वाला कातिल पति कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा? जानिए क्या थी इस खौफनाक मर्डर के पीछे की पूरी कहानी और पुलिस की जांच के खुलासे.

---विज्ञापन---

हरियाणा के गुरुग्राम में प्यार के प्रतीक ‘वैलेंटाइन डे’ की रात एक खौफनाक हत्याकांड में बदल गई. पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या से कुछ ही घंटों पहले दोनों ने साथ में वैलेंटाइन डे का डिनर किया था. पति ने पहले पुलिस को फोन कर बताया कि अज्ञात हमलावरों ने उन्हें लूटने की कोशिश की और उनकी पत्नी का गला रेत दिया, लेकिन जांच में सच सामने आ गया. झज्जर पुलिस ने सिर्फ 18 घंटे में इस केस को सुलझा लिया.

सख्त पूछताछ के बाद अंशुल ने कबूला गुनाह

हिसार के रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट अंशुल धवन और हिसार जिले के हांसी की रहने वाली महक की शादी पिछले साल 25 सितंबर को हुई थी. महक गुरुग्राम में HDFC बैंक में कर्मचारी थी, वहीं अंशुल धवन भी गुरुग्राम में काम करते थे. वैलेंटाइन डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी की रात करीब 11 बजे अंशुल ने पुलिस को फोन कर बताया कि अज्ञात हमलावरों ने उन्हें लूटने की कोशिश की और उनकी पत्नी का गला रेत दिया. पुलिस को अंशुल के बयान में कई खामियां नजर आईं. वह अपना बयान बार-बार बदलते रहे. सख्त पूछताछ में अंशुल आखिरकार टूट गए और उन्होंने कबूल कर लिया कि उन्होंने खुद अपनी पत्नी की हत्या की है.

---विज्ञापन---

लंबे समय से महक के चरित्र पर था शक

पुलिस के मुताबिक, अंशुल को लंबे समय से महक के चरित्र पर शक था, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. इसी संदेह ने उन्हें इस क्रूर अपराध की ओर धकेल दिया. हत्या के दौरान अंशुल ने दस्ताने पहने हुए थे ताकि उंगलियों के निशान न छूटें. उन्होंने पहले महक को गला घोंटकर बेहोश किया और फिर कैंची से गला रेत दिया. महक के पिता कृष्णा कठूरिया को शुरू से ही दामाद पर शक था. पुलिस ने मामले को बेहद तेजी से सुलझाया और अंशुल को गिरफ्तार कर लिया.

First published on: Feb 17, 2026 03:52 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola