एक गलती ने बना दिया ‘दुनिया की सबसे अमीर महिला’, Elon Musk से भी गई गुना ज्यादा हुई संपत्ति

ब्रिटेन में £10 के गिफ्ट कार्ड की तकनीकी गलती से एक महिला के खाते में £63 क्वाड्रिलियन बैलेंस दिखा, जिससे वह कागज़ों पर दुनिया की सबसे अमीर बन गई.
कॉफी शॉप ने बाद में इसे सिस्टम की प्रशासनिक त्रुटि बताते हुए सही स्थिति स्पष्ट की.

एक गलती ने बना दिया ‘दुनिया की सबसे अमीर महिला’, Elon Musk से भी गई गुना ज्यादा हुई संपत्ति
विज्ञापन

BBC की एक दिलचस्प रिपोर्ट ने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. ब्रिटेन के Nottingham शहर की 29 वर्षीय बिजनेसवुमन सोफी डाउनिंग अचानक दुनिया की “सबसे अमीर महिला” बन गईं लेकिन यह अमीरी सिर्फ एक रसीद तक सीमित थी.

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि सोफी को क्रिसमस पर £10 का गिफ्ट कार्ड मिला था, जो मशहूर कॉफी चेन 200 Degrees Coffee का था. 12 फरवरी को जब वह Flying Horse Walk स्थित स्टोर पर मैच़ा लाटे खरीदने पहुंचीं, तो बिल देखने के बाद सभी हैरान रह गए. रसीद में दिखा कि उनके गिफ्ट कार्ड में £63 क्वाड्रिलियन (63 के बाद 15 शून्य) बैलेंस बचा है. यह रकम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति से भी कई गुना ज्यादा बताई गई.

Advertisment

काउंटर पर मौजूद कर्मचारी भी स्क्रीन पर इतनी बड़ी रकम देखकर चौंक गया जिसके बाद सोफी ने इसे मजेदार पल बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी अजीब घटना पहले कभी नहीं देखी. उन्होंने तुरंत यह रसीद अपने पार्टनर को भेजी, जिसने भी इसे काफी मजेदार बताया.

हालांकि, बाद में कॉफी शॉप प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह एक तकनीकी और प्रशासनिक गलती थी. असल में सिस्टम में गिफ्ट कार्ड की रकम दर्ज करने की बजाय कार्ड का नंबर ही गलत जगह एंटर हो गया, जिससे रसीद में खगोलीय राशि दिखने लगी. अच्छी बात यह रही कि सोफी से सिर्फ असली कीमत ही ली गई और उनके कार्ड में सही बैलेंस ही बचा रहा.

यह अनोखी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग इसे “दुनिया की सबसे मजेदार अकाउंटिंग मिस्टेक” बता रहे हैं. फिलहाल, सोफी इस यादगार रसीद को एक खास स्मृति के तौर पर संभालकर रखे हुए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ