'मैं किसी और से प्यार करती हूं...', सुहागरात पर बीवी की ये बात सुन सन्न रह गया दुल्हा

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के गोहांड कस्बे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि गोहांड कस्बे से विदा होकर सोमवार सुबह राठ पहुंची दुल्हन मिथिलेश कुमारी ने अपने पति धरम सिंह के साथ रहने से इनकार कर दिया. दुल्हल सुबह होते ही सीधे राठ कोतवाली पुलिस के पास पहुंच गई और उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई. इस दौरान मिथिलेस ने अपने परिजनों पर जबरदस्ती मारपीट कर शादी कराने का भी आरोप लगाया.

SHADI.jpg_6d78be

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के गोहांड कस्बे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि गोहांड कस्बे से विदा होकर सोमवार सुबह राठ पहुंची दुल्हन मिथिलेश कुमारी ने अपने पति धरम सिंह के साथ रहने से इनकार कर दिया. दुल्हल सुबह होते ही सीधे राठ कोतवाली पुलिस के पास पहुंच गई और उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई. इस दौरान मिथिलेस ने अपने परिजनों पर जबरदस्ती मारपीट कर शादी कराने का भी आरोप लगाया.

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली. पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया. जिसके बाद शादी के महज कुछ ही घंटों बाद दूल्हा और दुल्हन का रिश्ता कानूनी तौर पर खत्म हो गया और दुल्हन अपने मायके वापस चली गई.

विज्ञापन

मैं किसी और से प्यार करती हूं…

बता दें कि ये मामला हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र का है. बुद्ध सिंह की पुत्री मिथिलेश कुमारी की शादी गोहांड से हुई थी. शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद जब वहव पहली रात अपने सुसराल बुधौलियाना पहुंची, तो कमरे में उसने दूल्हे धरम सिंह को दो टूक जवाब दिया. इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि ‘वह किसी और से प्यार करती है और उसकी ये शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है.’ सुबह होते ही यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया और दुल्हन सीधा पुलिस थाने जा पहुंची.

दूल्हे ने क्या कहा?

दूल्हा धरम सिंह और उसका परिवार इस मामले के सामने आने के बाद सन्न रह गए. वहीं, दूल्हे का कहना है कि अगर दुल्हन को यह शादी मंजूर नहीं थी तो उसे पहले ही बता देना चाहिए था. अगर सच्चाई पहले पता होती तो वह शादी ही नहीं करता और परिवार की इतनी बदनामी नहीं होती. धरम सिंह ने बताया कि दुल्हन के इस फैसले से समाज में उसकी और उसके घरवालों की बेहद किरकिरी हुई है.

विज्ञापन

शादी के कुछ घंटों बाद ही तलाक

दूल्हा और दुल्हन के बीच काफी देर तक थाने में ही बहस होती रही. वहीं, मामले को लेकर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही और आखिर में जब कोई रास्ता नहीं निकला तो दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का फैसला किया. थाने में ही समझौता हुआ फिर दुल्हन अपने परिजनों के साथ घर लौट गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ