---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

ट्रंप के किस आदेश से बाबा वेंगा की भविष्यवाणी होगी सच? सीक्रेट फाइलें होंगी सार्वजनिक

Baba Vanga Alians Predection: बुल्गारियाई रहस्यवादी बाबा वेंगा की पिछले साल नवंबर-दिसंबर में जब 2026 की प्रीडिक्शंस को लेकर बात हो रही थी तो उनमें 2026 में मनुष्य का एलियंस का सामना होने का दावा जताया गया था, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के UFO फाइल्स जारी करने के आदेश के बाद बाबा वेंगा की वो भयावह भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

Baba Vanga Alian Predection: बुल्गारियाई रहस्यवादी बाबा वेंगा की दशकों पुरानी भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा में आ गई है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और पेंटागन को एलियंस और यूएफओ से संबंधित गुप्त सरकारी फाइलों को जारी करने का आदेश दिया. यह कदम ऐसे समय में आया है जब पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि एलियन असली हैं. ट्रंप ने ओबामा के बयान की आलोचना की और इसे क्लासिफाइड जानकारी लीक करने वाला बताया. अब ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में UFO और एलियंस पर फोकस वाली स्पीच देने की भी तैयारी की है. इससे दुनिया भर में एलियन और UFO को लेकर चर्चा और सनसनी तेज हो गई है.

बाबा वेंगा ने एलियंस को लेकर क्या की थी प्रीडिक्शन?

हिदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बुल्गारिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता के समर्थकों का दावा है कि बाबा वेंगा ने नवंबर 2026 में इंसानों का एलियंस से पहला संपर्क होने की भविष्यवाणी की थी. इन दावों के अनुसार, एक विशाल स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा, जो एलियन जीवन के निर्विवाद सबूत पेश करेगा. हालांकि, उन्होंने इस स्पेसक्राफ्ट के इरादों के बारे में कुछ नहीं बताया. बाबा वंगा ने आगे भविष्य में एलियंस से जुड़ी कई बातें कही थीं. 2130 तक इंसान एलियंस की मदद से पानी के अंदर शहर बनाएंगे. 2288 में फिर एलियंस आएगा और टाइम ट्रैवल की खोज हो जाएगी.

---विज्ञापन---

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का लिखित रिकॉर्ड नहीं

गौरतलब है कि बाबा वेंगा ने इन प्रीडिक्शंस का कोई लिखित प्रमाण नहीं है. अधिकांश विवरण उनकी भतीजी क्रासिमिरा स्टोयानोवा और उनके अन्य अनुयायियों द्वारा साझा किए गए, जिन्होंने कहा कि उन्होंने 1996 में उनकी मृत्यु के बाद उनके दर्शनों को दस्तावेजित किया था. आलोचकों का तर्क है कि समय के साथ उनकी कई भविष्यवाणियों की गलत व्याख्या की गई है या उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है.

ट्रंप के इस कदम से क्यों जुड़ रही है बाबा वंगा की भविष्यवाणी?

ट्रंप का UFO फाइल्स जारी करने का आदेश ठीक वैसा ही है, जैसा एलियन संपर्क की अफवाहों को हवा दे रहा है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि क्या यह 2026 की उस भविष्यवाणी की शुरुआत है? क्या गुप्त फाइलों में कुछ ऐसा खुलासा होगा जो बाबा वंगा की बात को साबित कर दे? हालांकि, कई आलोचक कहते हैं कि बाबा वंगा की कई भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं, जैसे 2010-2016 में न्यूक्लियर वॉर या 2016 तक यूरोप का सुनसान हो जाना. 2025 में किसी बड़े इवेंट पर UFO दिखने की बात भी नहीं हुई. अमेरिकी सरकार का यह मानना ​​था कि यूएफओ या एलियंस के अस्तित्व को साबित करने वाला कोई भौतिक प्रमाण नहीं है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 23, 2026 10:20 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola