हरियाणा में JJP को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा

Haryana Assembly Election 2024: दो दिन में जननायक जनता पार्टी से चार विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इससे पहले अनूप धानक ने इस्तीफा दिया था, वे बीजेपी-जेजेपी सरकार में मंत्री थे।

Haryana Assembly Election 2024, JJP, Devendra Babli,Ishwar Singh, Ramkaran Kala, MLA, Resignation, Dushyant Chautala

दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है। यहां पार्टी के तीन विधायकों रामकरण काला, देवेंद्र सिंह बबली और ईश्वर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। चुनाव की घोषणा के तुंरत बाद JJP के विधायकों का इस्तीफा राज्य की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें 16 अगस्त को ही चुनाव आयोग ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव का एलान किया है। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीट हैं, मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार राज्य में एक ही दिन 1 अक्टूबर को मतदान होगा और इसके बाद 4 अक्टूबर को यहां मतगणना होगी।

Advertisment

2 दिन में 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा

जानकारी के अनुसार बीते दो दिन में जननायक जनता पार्टी से चार विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। शुक्रवार को पार्टी विधायक अनूप धानक ने इस्तीफा दिया था, वह उकलाना से विधायक थे। बता दें अनूप को दुष्यंत चौटाला परिवार के बेहद करीबी माना जाता है, बीजेपी-जेजेपी सरकार में वह राज्य में मंत्री थे। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

क्या किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ेंगे ये नेता

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस्तीफा देने वाले चारों विधायक राज्य में किसी अन्य राष्ट्रीय पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, शनिवार को इस्तीफा देने वाले ईश्वर सिंह ने अपने इस्तीफे में पार्टी अध्यक्ष को संबोधित करते हुए  कहा कि मैं निजी कारणों से JJP के दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हूं। जिस कारण से मैं JJP के सभी पदों और दायित्वों से त्याग पत्र दे रहा हूं। मेरा आपसे निवेदन है कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य पार्टी दायित्वों को लेकर मेरा त्याग पत्र स्वीकार करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ