Haryana Election Date : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, जानें कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे?

Haryana Assembly Election 2024 Date Announcement : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लग गई। राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी और तेज कर दी।

Haryana Election

हरियाणा में पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी।

Haryana Assembly Election 2024 Date Announcement : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की टीम ने हरियाणा का दौरा किया। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, जहां एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और चार अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

विज्ञापन

हरियाणा में एक चरण में मतदान होगा। 1 अक्टूबर, दिन मंगलवार को वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को मतगणना होगी। इसे लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा में चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे।

विज्ञापन
Haryana Election Date

Haryana Election Date

विज्ञापन

चुनाव के लिए तैयार है कांग्रेस : पूर्व CM

विधानसभा चुनाव की तारीख को लेकर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस तैयार है और सभी वर्गों के लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का फैसला किया है। वहीं, हरियाणा कांग्रेस के चीफ उदयभान ने कहा कि वे चुनाव का स्वागत करते हैं और कांग्रेस तैयार है। कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

70 पार करेगी कांग्रेस : जितेंद्र भारद्वाज

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पहले ही तैयारी कर ली है। कांग्रेस हरियाणा में 70 पार करेगी। आपको बता दें कि 3 नवंबर को हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

जानें क्या बोले भाजपा नेता?

विज्ञापन

भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि यह अच्छी बात है कि हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे। हमारी पार्टी और कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ